इटावा में एनकाउंटर या 'फिल्म की शूटिंग'? दारोगा के वायरल वीडियो पर अखिलेश का तंज

इटावा के भरथना में डबल मर्डर के आरोपी से मुठभेड़ के बाद पूछताछ करते इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रोल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर नाटक करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है.

Advertisement
एनकाउंटर के बाद इटावा पुलिस का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) एनकाउंटर के बाद इटावा पुलिस का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

अमित तिवारी

  • इटावा ,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र में 17 अगस्त को 38 वर्षीय निर्मला और उनकी 60 वर्षीय मां पुष्पा देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद आरोपी मुकेश यादव को दाहिने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद मौके पर ही थानाध्यक्ष विक्रम सिंह द्वारा की गई पूछताछ और सामान बरामदगी का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और जमकर ट्रोल होने लगा, जिसके बाद अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए.

Advertisement

एनकाउंटर और वायरल वीडियो का सच

भरथना पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी मुकेश यादव को एनकाउंटर के दौरान पकड़ा. इसके बाद नाटकीय ढंग से इंस्पेक्टर विक्रम सिंह मौके पर ही उससे घटना में शामिल होने और बरामद सामान से संबंधित पूछताछ करने लगे. पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस वीडियो को एविडेंस (साक्ष्य) के तौर पर रिकॉर्ड किया गया था और यह कोई शूटिंग या दिखावा नहीं है.

अखिलेश यादव का एक्स (X) पर तीखा हमला

वायरल वीडियो को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू है, जहां कथा, पटकथा, डायरेक्शन और वेशभूषा सब पुलिस के लोग ही संभाल रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दारोगा जी ने हाथों-हाथ पट्टी बांधकर पूछताछ भी कर ली, शायद थाने तक पहुंचते-पहुंचते चार्जशीट भी तैयार कर देंगे.

Advertisement

कानून-व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अपराधी का पकड़ा जाना सराहनीय है, लेकिन पुलिस का स्वांग रचकर झूठ को सच दिखाने का नाटक बेहद घातक है. कुछ भ्रष्ट पुलिसवाले इसका दुरुपयोग करके राज्य में कानून-व्यवस्था को ही अपराधी बना दे रहे हैं. अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि "उप्र में कोई गृहमंत्री है क्या?."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »