UP: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर हमला, अज्ञात हमलावारों ने गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 40 वर्षीय साधना मिश्रा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना दहेलिया पूथ गांव में सुबह करीब 5:10 बजे हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement
महिला को कोई गोलियों से भूना. (Photo: Representational ) महिला को कोई गोलियों से भूना. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • एटा,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार सुबह टहलने निकली 40 वर्षीय एक महिला पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शक है कि इस हमले का संबंध ज़मीन विवाद से हो सकता है.

Advertisement

यह घटना सुबह 5:10 बजे दहेलिया पूथ गांव में गांव सचिवालय के पास हुई. पीड़ित साधना मिश्रा अपनी रोज़ाना की सुबह की सैर के लिए बाहर निकली थीं, तभी उनके पास एक गाड़ी आकर रुकी और कई लोग उनका पीछा करने लगे.

उनमें से एक ने फिर उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इमरजेंसी हेल्पलाइन के ज़रिए सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

महिला ने दो हमलावारों को पहचाना
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय पीड़ित ने दावा किया कि उसने कथित हमलावरों में से दो को पहचान लिया है और उनके नाम बल्लू और गुलबहार बताए हैं. मेडिकल ऑफिसर डॉ. शक्ति मीणा ने बताया कि महिला को गोली लगने से गंभीर चोट आई है और उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उन्हें एक विशेष चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया है.

Advertisement

जसरथपुर के स्टेशन हाउस ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच के अनुसार इस घटना का संबंध ज़मीन विवाद से है. पुलिस ने बताया कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »