देवरिया में वकील की संदिग्ध मौत, गुस्साए परिजनों ने तहसील परिसर में शव रखकर किया हंगामा

देवरिया में एक वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने तहसील परिसर में शव रखकर हंगामा कर दिया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में वकील भी एकत्रित हो गए और हंगामा बढ़ता देख प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए.

Advertisement
देवरिया में वकील की मौत पर हंगामा. (Photo: Screengrab) देवरिया में वकील की मौत पर हंगामा. (Photo: Screengrab)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में वकील की संदिग्ध मौत से बवाल हो गया. जिसके बाद परिजन वकील का शव लेकर थाने पहुंच गए और जमकर बवाल काटा. बताया जाता है कि बरहज तहसील के ग्राम लक्ष्मीपुर में चकनाली की जमीन पर ग्राम प्रधान राजेश यादव पक्की सड़क निर्माण करा रहे थे. इसको लेकर वकील विजेंद्र सिंह ने एसडीएम से शिकायत किया था. दस दिन पूर्व तहसीलदार मौके पर गए थे और काम रुक गया था.

Advertisement

रविवार को दुबारा ग्राम प्रधान व उसके लोग हथियार के बल पर निर्माण कराने लगे. सूचना पर बरहज SDM पहुंच गए और मामला सुलझ गया. हालांकि कुछ देर बाद वकील विजेंदर सिंह की तबीयत खराब हो गयी. जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गयी. जिसके बाद परिजन शव लेकर तहसील परिसर पहुंच गए. जहां एसडीएम बरहज के विरोध में जमकर नारेबाजी की और मौत के लिए SDM और ग्राम प्रधान को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़ें: देवरिया: 10 दिन बाद आनी थी प्रेमिका की बारात, गुस्साए प्रेमी ने मिलने बुलाया, फिर रस्सी से घोंट दिया गला

मृतक के बेटे प्रशांत का आरोप है कि राजेश यादव ने धमकी दी थी. साथ ही एसडीएम ने भी उसके पिता को धमकाया था. जिसके कुछ देर बाद यह अनहोनी हो गयी. वहीं तहसील परिसर में वकील का शव रख महिलाएं रोने लगीं और हंगामा करने लगीं. जिसके बाद वकीलों की भीड़ तहसील परिसर में बढ़ती गयी और पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. देर शाम तक हंगामा चलता रहा और परिवार प्रधान व एसडीएम पर कार्रवाई की जिद्द को लेकर अड़ा रहा.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की जांच

प्रशासन की माने तो SDM के पहुंचने के बाद मामला सलट गया था. वकील साहब घर चले गए थे. राजस्व की टीम भी लौट गई थी. बाद में पता चला कि उनकी तबीयत खराब हो गयी. जिससे उनकी मृत्यु हो गयी.  फिलहाल परिजनों की तहरीर पर समुचित धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

पुलिस ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान राजेश यादव, तारकेश्वर यादव, कुलवंत यादव सुखवंत उर्फ वीरू यादव , गामा यादव व 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement