देशभर में दशहरे की धूम मची हुई है. बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन और बेटी संग इस पर्व को मनाया.
कपल ने इंस्टा पर सेलिब्रेशन की फोटोज पोस्ट की हैं. एक्टर की दशहरा खास थी, क्योंकि उन्होंने अश्व पूजा भी की.
रणदीप ने पोस्ट में लिखा- दशहरा और अश्व पूजा एक्स्ट्रा स्पेशल फील हुई क्योंकि हमारी बेटी ने जश्न में हिस्सा लिया.
हमारी बेटी परिवार की संस्कृति और परंपरा के साथ बड़ी हो रही है. तस्वीरों में रणदीप ने बेटी का चेहरा छिपाया हुआ है.
एक्टर अपनी पत्नी और बेटी संग महाराष्ट्र के किसी गांव में हैं. अस्तबल में घोड़ों की पूजा के कार्यक्रम में वो शामिल हुए.
फोटो में रणदीप घोड़ों को लाड करते हुए दिखे. घोड़ों के माथे पर लाल टीका और गले में फूलों की माला डली हुई है.
फैंस और सेलेब्स ने रणदीप की फोटो पर कमेंट किया है. यूजर्स ने एक्टर से बेटी का फेस रिवील करने को कहा है.