देवरिया में RSS कार्यकर्ता के हत्यारोपियों की धान की फसल पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन कराई मुक्त

यूपी के देवरिया में RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है. तहसील प्रशासन ने सरकारी पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई गई आरोपियों की धान की फसल पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया है.

Advertisement
सरकारी जमीन पर बुआई, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर (Photo- ITG) सरकारी जमीन पर बुआई, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर (Photo- ITG)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सलेमपुर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर RSS कार्यकर्ता के हत्यारोपियों द्वारा सरकारी पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा करके लगाई गई धान की फसल को नष्ट कर दिया. 1 अक्टूबर की शाम ब्रेकर विवाद में RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. पीड़ित परिवार द्वारा कार्रवाई की मांग के बाद SDM क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश कराकर पोखरे की जमीन को कब्जे में लिया गया.

Advertisement

परिजनों की मांग पर हुई खेत की पैमाइश

हत्याकांड के बाद से ही पीड़ित परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे. मृतक रामेश्वर तिवारी के बेटे विकास तिवारी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आवेदन दिया था. इसके बाद प्रशासन ने आरोपियों के मकान और खेत की पैमाइश कराई, जिसमें सामने आया कि संजय तिवारी और वशिष्ठ नारायण द्वारा वर्षों से पोखरे की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर फसल उगाई जा रही थी.

ब्रेकर विवाद में हुई थी आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या

भीखम छपरा गांव में घर के सामने बन रही सड़क पर ब्रेकर बनवाने को लेकर विवाद हुआ था. गांव के ही संजय तिवारी और उनके परिजनों ने इसका विरोध करते हुए मारपीट कर रामेश्वर तिवारी की हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने संजय तिवारी, दीपक तिवारी, प्रांजल तिवारी, अभिनीत तिवारी, आदित्य तिवारी, निखिल तिवारी और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

Advertisement

हाफ एनकाउंटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हाफ एनकाउंटर में और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी बचे आरोपियों की तलाश लगातार जारी है. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे और गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »