लीवर फटा, किडनी डैमेज, स्प्लीन के उड़े चिथड़े... दीपिका डेथ केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासे

ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर दहेज हत्या मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर अंदरूनी चोटें, ब्रेन हेमरेज और कई अंगों के फटने की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान और नाक-मुंह से खून निकलने की बात सामने आई है. विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. परिवार ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज मांग और मारपीट के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पति ऋतिक और ससुर को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है.

Advertisement
दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं. (File Photo: ITG) दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के आरोपों से जुड़े दीपिका नागर मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटों और अंगों के फटने की पुष्टि हुई है. साथ ही रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज, फेफड़ों, लीवर, स्प्लीन और किडनी में गंभीर नुकसान की बात कही गई है. स्प्लीन (Spleen) को हिंदी में तिल्ली या प्लीहा भी कहते हैं, हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. यह पेट के ऊपरी बाईं ओर, पसलियों के नीचे (डायफ्राम के ठीक नीचे) होता है. इसका मुख्य काम खून को छानना, पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करना और बैक्टीरिया से लड़कर इम्युनिटी बढ़ाना है.

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के बाएं नथुने और मुंह से खून निकल रहा था. रिपोर्ट में बताया गया है कि दिमाग के मध्य और बाएं हिस्से में हेमेटोमा यानी खून का थक्का पाया गया है. इसके अलावा लीवर, स्प्लीन और दाहिनी किडनी फटने की भी पुष्टि हुई है. शरीर पर हाथ और जांघों पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं.

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी जहरीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया गया था. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अंतिम राय नहीं दी थी.

छत से गिर गई थी दीपिका
दीपिका की मौत रविवार रात उस समय हुई जब वह ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में अपने तीन मंजिला ससुराल के घर की छत से गिर गई थीं. हालांकि, उनके परिवार ने इसे दहेज हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि यह न तो हादसा था और न ही आत्महत्या.

Advertisement

पति और ससुर गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में दीपिका के पति ऋतिक (26) और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. एफआईआर दहेज हत्या से जुड़े मामलों के तहत दर्ज की गई है.

पिता की शिकायत पर केस दर्ज
डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह केस दीपिका के पिता संजय नागर की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार, दीपिका ने रविवार दोपहर अपने पिता को फोन कर रोते हुए बताया था कि ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष फॉर्च्यूनर गाड़ी और 45–50 लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था.

पिता ने क्या-क्या बताया?
संजय नागर ने बताया कि वे और कुछ रिश्तेदार शाम करीब 7 बजे विवाद सुलझाने के लिए बेटी के ससुराल पहुंचे थे. इसके बाद रात करीब 12:30 बजे उन्हें फोन आया कि दीपिका गिर गई है और उन्हें शारदा अस्पताल पहुंचने को कहा गया.

ससुराल पक्ष के अलग-अलग दावे
अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बेटी मृत अवस्था में मिली. पिता का आरोप है कि शरीर पर कई चोटों के निशान थे और कुछ घाव ऐसे थे जो स्क्रूड्राइवर जैसे हथियार से बनाए गए लगते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ससुराल पक्ष ने घटना को लेकर अलग-अलग बयान दिए. पहले कहा गया कि वह सीढ़ियों से गिरी, फिर कहा गया कि वह छत से गिरी.

Advertisement

परिवार का कहना है कि जो चोटें मिली हैं, वे गिरने से होने वाली चोटों से मेल नहीं खातीं, इसलिए यह मामला हत्या का है और मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement