देवरिया में दुर्गा पूजा मेले में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंटबाजी, कई लोग घायल; VIDEO VIRAL होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR

देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे में नवमी की रात एक मेले के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. इस लापरवाह ड्राइविंग के कारण मेले में आए कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

Advertisement
मेले में स्कोपियों से स्टंटबाजी (Photo- Screengrab) मेले में स्कोपियों से स्टंटबाजी (Photo- Screengrab)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे के मुख्य मेले में मंगलवार रात दुर्गा पूजा के अवसर पर एक सफेद स्कॉर्पियो चालक ने जमकर तांडव मचाया. चालक ने भीड़ के बीच खतरनाक स्टंट किए. इस अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जबकि मेले में मौजूद महिलाएं और पुरुष बच्चों को गोद में लेकर अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागते नजर आए. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी गाड़ी को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

मेले में मची चीख-पुकार और भगदड़

दुर्गा पूजा मेले के दौरान जब लोग उत्सव का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक एक सफेद स्कॉर्पियो ने भीड़भाड़ वाले इलाके में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलानी शुरू कर दी. ड्राइवर कभी गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ाता तो कभी बैक करता, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मी भी उसे रोकने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए, लेकिन चालक पर खाकी का कोई खौफ नहीं था. इस पूरी घटना के दौरान मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

स्टंटबाजी के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सलेमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अनियंत्रित सफेद स्कॉर्पियो का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस संबंध में वार्ड नंबर 08 हरैया के रहने वाले वादी वीरेंद्र प्रजापति की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. पुलिस ने घटना में शामिल सफेद स्कॉर्पियो की पहचान कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »