'मुझे जंगल ले गए दो लड़के और रेप किया...' पीड़िता की आपबीती

उन्नाव जिले में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. घटना जिले की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

विशाल सिंह चौहान

  • उन्नाव ,
  • 17 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

यूपी के उन्नाव जिले में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो युवकों ने घर से दुकान जा रही 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर जंगल में बारी-बारी से रेप किया.

पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप

मामला प्रकाश में आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

घर पहुंचने पर देखा कि बेटी नहीं है

गौरतलब है कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे गांव में ही जेठानी की बेटी की बरात आई थी. पूरा परिवार बरात में व्यस्त था. जयमाला के बाद घर पहुंचने पर देखा कि बेटी वहां नहीं है. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला.

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

घर पहुंची नाबालिक किशोरी ने बताया, " मैं दुकान से कुछ सामान लेने गई थी. तभी दो लड़कों ने पकड़ लिया और जंगल की ओर ले गये. चिल्लाने पर मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दोनों ने रेप किया". 

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

इस पूरे प्रकरण में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही एक युवक की गिरफ्तारी हो गयी है. दूसरे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »