LPG Crisis: गोरखपुर में गैस सिलेंडर के लिए भिड़े ग्राहक, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

गोरखपुर के पीपीगंज में रसोई गैस की किल्लत के बीच बुधवार को गैस एजेंसी पर जमकर बवाल हुआ. लाइन में आगे घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
गोरखपुर में गैस के लिए लड़ाई (Photo- Screngrab) गोरखपुर में गैस के लिए लड़ाई (Photo- Screngrab)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह गैस सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. सुबह करीब 9:30 बजे लाइन में जबरन घुसने की कोशिश को लेकर दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मौके पर लात-घूंसे चलने लगे. 

घटना के समय वहां पुलिस बल भी मौजूद था, जिसने तत्काल बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया. दरअसल, आपूर्ति में कटौती के कारण इन दिनों गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है.

Advertisement

पुलिस की मौजूदगी में हुआ हंगामा

पीपीगंज में गैस सिलेंडर के लिए तड़के से ही लंबी कतारें लग रही हैं. विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर बीच में घुसने का प्रयास किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक को जमीन पर गिराकर पीटा गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग की चेतावनी देकर उपद्रवियों को अलग किया. एजेंसी पर सुरक्षा के मद्देनजर अब अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके.

आपूर्ति में कमी से बढ़ा तनाव

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों और कोटे में हुई कटौती के कारण गैस की किल्लत बनी हुई है. पीपीगंज की इस एजेंसी पर करीब 30 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम है. इसी कमी के कारण ग्राहकों का धैर्य जवाब दे रहा है और आए दिन विवाद की स्थितियां पैदा हो रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »