जनगणना 2027: मौलाना खालिद रशीद की मुसलमानों से खास अपील, 'मजहब में इस्लाम और मातृभाषा में लिखें उर्दू'

देश में होने वाली आगामी डिजिटल जनगणना को लेकर लखनऊ के शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मुस्लिम समुदाय के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के कॉलम में 'इस्लाम' और मातृभाषा के तौर पर 'उर्दू' दर्ज करने की पुरजोर अपील की है.

Advertisement
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी (फाइल फोटो) मौलाना खालिद रशीद फिरंगी (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

लखनऊ के प्रसिद्ध मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने आगामी जनगणना 2027 को देखते हुए मुस्लिम समुदाय से अपनी धार्मिक और भाषाई पहचान स्पष्ट रूप से दर्ज करने का आह्वान किया है. जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है, जिसके लिए 10 अप्रैल तक 5.5 लाख गणना करने वालों का डेटाबेस तैयार हो जाएगा. नागरिक 7 मई से खुलने वाले स्व-गणना पोर्टल पर अपना विवरण खुद भर सकेंगे. मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को मकान सूचीकरण का कार्य बिना एरर और समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं. मौलाना के अनुसार, सटीक डेटा के आधार पर ही भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल सकेगा.

Advertisement

धर्म और भाषा पर मौलाना की स्पष्ट राय

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जोर देकर कहा है कि जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के स्थान पर सिर्फ "इस्लाम" ही लिखें. इसके साथ ही उन्होंने मातृभाषा के कॉलम में हिंदी के बजाय "उर्दू" लिखने की अपील की है. 

उनके मुताबिक, अक्सर लोग सामान्य तौर पर हिंदी लिख देते हैं, लेकिन अपनी सही पहचान दर्ज करना जरूरी है. मौलाना का तर्क है कि सरकार जब भी जन कल्याणकारी योजनाएं बनाएगी, तो इसी डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा. स्पष्ट डेटा होने से सरकार को योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने में सहूलियत होगी.

पूरी तरह डिजिटल होगी यह जनगणना

बुधवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए. जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें सटीक आंकड़ों पर विशेष जोर दिया जा रहा है. नागरिक 7 मई से पोर्टल के जरिए खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. प्रशासन का लक्ष्य है कि मकान सूचीकरण और गणना का कार्य बिना किसी गलती के पूरा हो. इस बार की जनगणना में तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि डेटा पारदर्शी और सुलभ रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement