इटावा: दबंगई का LIVE वीडियो, कार से घूम-घूमकर तोड़े टोल प्लाजा के सभी बैरियर, 3 गिरफ्तार

इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र में ग्वालियर-बरेली हाईवे पर बनी नई टोल प्लाजा पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया. बिना टोल दिए बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Advertisement
इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात (Photo- ITG) इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात (Photo- ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

Uttar Pradesh News: इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात कार सवार युवकों ने बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिए. संजय सिंह, गौरव यादव और दीप कुमार ने बिना टोल चुकाए निकलने के लिए बार-बार अलग-अलग लेन में घुसकर तेज रफ्तार कार से सभी बैरियर तोड़ डाले. विरोध करने पर आरोपियों ने टोल कर्मचारियों को दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई, कर्मचारियों को दी धमकी

ग्वालियर टू बरेली हाईवे पर स्थित इस नए टोल प्लाजा पर हुई वारदात का वीडियो बेहद चौंकाने वाला है. दबंग युवक कार लेकर एक लेन से निकलते, बैरियर तोड़ते और फिर वापस लौटकर दूसरी लेन में घुस जाते. टोल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़े गए आरोपी मसनई और नगला ध्याकल गांव के रहने वाले हैं.

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी, जांच जारी

एसएसपी इटावा ने बताया कि घटना में इस्तेमाल वाहन और उसमें सवार तीनों युवकों को पहचान के बाद दबोच लिया गया है. इस टोल प्लाजा का पहले भी कुछ संगठनों ने विरोध किया था, लेकिन सुचारू संचालन के बीच इस तरह की तोड़फोड़ ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे. फिलहाल पुलिस ने संजय, गौरव और दीप को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने आरोपियों की पूरी करतूत को बेनकाब कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »