हनीमून पर साथ चले गए सास-ससुर, प्राइवेसी न मिलने से भड़की दुल्हन पहुंची कोर्ट, आ गई तलाक की नौबत

UP के मेरठ से एक बेहद अजब-गजब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे को अपने हनीमून पर पूरे परिवार को साथ ले जाना भारी पड़ गया. शादी के कुछ ही दिनों बाद इस अनोखे विवाद के कारण बात इतनी बढ़ गई है कि अब पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ गई है.

Advertisement
हनीमून को 'फैमिली वेकेशन' बनाना दूल्हे को पड़ा भारी. (Photo: Representational) हनीमून को 'फैमिली वेकेशन' बनाना दूल्हे को पड़ा भारी. (Photo: Representational)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

अमूमन शादियों के टूटने के पीछे दहेज, आपसी अनबन या बेवफाई जैसे गंभीर कारण सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से तलाक की एक ऐसी अजीबोगरीब वजह सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां एक नवविवाहित जोड़े के बीच विवाद का कारण कोई तीसरा व्यक्ति नहीं, बल्कि दूल्हे का पूरा परिवार बन गया है, जो इस नए जोड़े के साथ उनके 'हनीमून' पर चला गया था. इस प्राइवेसी के हनन से नाराज दुल्हन ने अब पति से अलग होने का मन बना लिया है.

Advertisement

पत्नी का आरोप है की शादी के बाद पति उसे हनीमून पर ले गया लेकिन साथ में सास, ससुर, ननद और देवर सहित पूरा परिवार को भी साथ ले गया. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंच गया.

नवविवाहिता का कहना था कि हनीमून पति-पत्नी के लिए निजी समय होता है. परिवार के साथ जाने के कारण उसे पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला.

वहीं, परिवार परामर्श केंद्र में मामले को सुना जा रहा है. बताया जा रहा है कि तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है.

पति का कहना है कि वह पूरे परिवार को खुश रखने के लिए ही सबको साथ लेकर गया था. पति को लगता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया. तीन बार काउंसलिंग होने के बाद भी दोनों में सहमति नहीं बन रही है और मामला अब तलाक तक पहुंच गया है.

Advertisement

सिंगापुर रिटर्न दूल्हा और ग्रेजुएट दुल्हन

बता दें बहसूमा थाना इलाके के रामराज निवासी लड़की और दिल्ली के पटेल नगर में रहने वाले लड़के का है. लड़की ग्रेजुएट है जबकि लड़के ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. दोनों की शादी एक वेबसाइट के जरिए हुई थी.

सोमवार को भी उनकी काउंसलिंग की गई और इन्हें थोड़ा और समय दिया गया है. यदि बात नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »