‘BJP मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, जापानी छात्रों संग CM योगी की फोटो पर भी कसा तंज

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने इस दौरान कहा कि BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान है. उन्होंने कहा कि बीजेपी PDA से घबराई हुई है. इसलिए वह PDA की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है.

Advertisement
सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा है. (फोटो-PTI) सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा है. (फोटो-PTI)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी और CM योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जापानी छात्रों के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर भी तंज कसा. 

अखिलेश ने कहा कि अगर जापानी छात्र थोड़ी रिसर्च करते तो शायद CM के साथ सेल्फी लेने की हिम्मत नहीं करते. आज मुख्यमंत्री बच्चों को खिला और दुलार रहे हैं. सरकार जाने के बाद शायद यही काम उनके पास बचेगा.

Advertisement

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री भवन में 13 जापानी बच्चों ने सीएम के साथ सेल्फी ली थी. वे सीएम के साथ तस्वीर लेने के लिए लाइन में खड़े थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

‘BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’

अखिलेश यादव ने बीजेपी के नारे और PDA को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह बीजेपी का मतलब बताएं तो इसका अर्थ ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी PDA से घबराई हुई है. इसलिए वह PDA की परिभाषा बदलने की कोशिश कर रही है.

अखिलेश ने कहा कि उनके लिए PDA का मतलब प्रेम, दया और अपनापन है. इसी भावना के साथ समाजवादी पार्टी लोगों को जोड़कर सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है.

Advertisement

अखिलेश ने अपनी सरकार के दौरान स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बच्चों को स्कूलों में गर्म खाना देने का काम किया था. अक्षयपात्र योजना के तहत भी बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

उन्होंने मौजूदा सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए. अखिलेश ने कहा कि सरकार मुनाफे के लिए पेट्रोल में इथेनॉल मिला रही है. दूसरी तरफ चीनी महंगी की जा रही है. एक ओर सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का दावा करती है. दूसरी ओर 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना पड़ रहा है.

अखिलेश ने सवाल किया कि जिन 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की जरूरत है, उनकी वास्तविक आय कितनी बढ़ी है.

बसपा प्रमुख मायावती के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आज सच बोलना भी मुश्किल हो गया है. समाजवादी पार्टी गठबंधन तोड़ने वाली पार्टी नहीं है. पार्टी जब किसी के साथ आती है तो उसका साथ निभाती है.

उन्होंने अपने गठबंधन को लेकर भी कहा कि मौजूदा गठबंधन बना रहेगा. समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से आगे बढ़ेगी.

‘परिवारवादी’ आरोप पर अखिलेश का पलटवार

समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद के आरोपों को लेकर भी अखिलेश ने बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कई पार्टियों में चुनाव से पहले सांसदों को तोड़ा है. लेकिन समाजवादी पार्टी में ऐसा नहीं कर पाई.

Advertisement

अखिलेश ने कहा कि सपा के सांसदों में परिवार के लोग भी थे. मुस्लिम सांसद भी थे और पक्के समाजवादी भी थे. इसलिए बीजेपी सपा में टूट नहीं करवा पाई. उन्होंने कहा कि कई बार परिवारवादी होने का फायदा भी होता है.

अखिलेश ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के सहयोगी दलों को ज्यादा से ज्यादा चार गुना सीटें मिलनी चाहिए. उन्होंने तंज किया कि बीजेपी जयंत चौधरी की पार्टी को 120 सीटें दे. अगर इतनी सीटें नहीं मिलतीं तो यह चौधरी चरण सिंह का अपमान होगा.

प्रयागराज के विकास को लेकर भी अखिलेश ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में विकास के नाम पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसके बावजूद शहर में जलभराव की समस्या दिखाई देती है.

अखिलेश ने बुलेटप्रूफ जैकेट को लेकर भी कहा कि उन्हें ऐसी जैकेट न मिली है और न इसकी जरूरत है. जिसे जरूरत हो, उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए.

उन्होंने बीजेपी पर बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने वाले फैसले लेने का आरोप लगाया. अखिलेश ने कहा कि त्योहारों का समय आने पर चीनी महंगी कर दी गई है. उनके मुताबिक महंगाई का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »