'BJP ने भगवान राम और संविधान से किया विश्वासघात', अखिलेश यादव का तीखा वार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर बीजेपी पर भगवान श्रीराम और संविधान दोनों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान लौटाने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और जनता की आस्था से खिलवाड़ कर रही है. साथ ही कहा कि भगवान राम सभी के हैं और एसपी सरकार बनने पर अयोध्या का समग्र विकास किया जाएगा.

Advertisement
अखिलेश ने राम मंदिर मामले पर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है. File Photo ITG अखिलेश ने राम मंदिर मामले पर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है. File Photo ITG

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 53वें जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने भगवान श्रीराम और संविधान दोनों के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि मर्यादा का पहला नाम भगवान श्रीराम और दूसरा नाम संविधान है, लेकिन बीजेपी ने दोनों को धोखा दिया है. अखिलेश ने कहा, 'BJP ने भगवान राम और संविधान से विश्वासघात किया है.'

Advertisement

अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और सोने-चांदी की खड़ाऊं वापस लौटाई जानी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी कुछ देर के लिए सीसीटीवी बंद कर दे और आंखें मूंद ले तो भगवान राम की कृपा से सारा चढ़ावा अपने आप वापस आ जाएगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने संविधान को बचाया, लेकिन अब बीजेपी विपक्षी सांसदों को तोड़कर संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. अखिलेश ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर मामला है.

एसपी प्रमुख ने यह भी दावा किया कि राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम ने बीजेपी का असली चेहरा उजागर कर दिया है. उनके मुताबिक, भगवान राम ने ही देश को सच्चाई दिखाने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को इस बात की चिंता है कि लोगों का भरोसा टूटने से चंदा और दान कम हो सकता है, जबकि चुनाव जीतने के लिए भ्रष्टाचार और संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं. उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा हर घर में रही है और बीजेपी लोगों की आस्था तय नहीं कर सकती कि कौन कब और कैसे मंदिर जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का विकास आधुनिक सुविधाओं के साथ उसकी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए किया जाएगा. साथ ही उन्होंने देश में प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने की अपील की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »