स्कूटी और बाइक को उड़ाता चला गया कार सवार, एक की मौत... बिजनौर में सामने आया हिट एंड रन का खौफनाक Video

बिजनौर (Bijnor) में खौफनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Advertisement
स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर. (Video Grab) स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर. (Video Grab)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 26 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

यूपी के बिजनौर (Bijnor) में हिट एंड रन की भयावह घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक कार से टकराकर 50 मीटर दूर जा गिरा. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना 26 अक्टूबर को बिजनौर शहर के चक्कर वाले चौराहे पर हुई. मृतक युवक कामेंद्र अपनी बाइक से बिजनौर से अपने गांव भोगी जा रहा था, जबकि स्कूटी सवार मेहदी रजा बिजनौर की ओर आ रहा था.

यहां देखें Video

इस दौरान सामने से तेज गति में आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. आसपास के लोगों ने देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे. टक्कर लगने के बाद राहगीरों ने दोनों युवकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत के कारण कामेंद्र को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि मेहदी रजा को मुजफ्फरनगर के वर्धमान अस्पताल में भेजा गया.

यह भी पढ़ें: Exclusive: रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गलत जगह पर पार्किंग... गुरुग्राम एक्सीडेंट के आरोपी कुलदीप के पहले भी कटे हैं चालान

Advertisement

दुर्भाग्यवश, कामेंद्र का इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया. वहीं दूसरे घायल युवक मेहदी रजा का इलाज अभी जारी है. इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर नाराज हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस तरह की घटनाओं से सड़क पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »