'मेरे जानने वाले ठीक कर देंगे कैंसर...', पति की सांसें बचाने के लिए बिकवा दी 6 बीघा जमीन, अब महिला को धमका रहा पड़ोसी

Bijnor Crime News: बिजनौर में कैंसर पीड़ित पति के इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 25 लाख की ठगी. 6 बीघा जमीन बिकी, फिर भी मांगी जा रही रकम. एसपी बिजनौर ने दिए जांच व सख्त कार्रवाई के आदेश...

Advertisement
बिजनौर के नगीना में महिला से 25 लाख की ठगी.(Photo: AI Generated) बिजनौर के नगीना में महिला से 25 लाख की ठगी.(Photo: AI Generated)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर ,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

UP News: बिजनौर के नगीना देहात इलाके में कैंसर के इलाज के नाम पर एक महिला से करीब 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि उसके पति को कैंसर होने की बात जानकर गांव के एक व्यक्ति ने भरोसा दिलाया कि उसके संपर्क में ऐसे लोग हैं, जो कैंसर का इलाज कर सकते हैं. इसके बाद झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर उससे लगातार पैसे लिए गए.

Advertisement

हीमपुर पछातपुरा गांव की रहने वाली सावित्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति तेजपाल सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहा है. बीमारी की वजह से उसकी हालत इतनी खराब है कि वह ठीक से चल-फिर भी नहीं सकता. इसी दौरान गांव के सुखलाल नाम के व्यक्ति ने सावित्री से संपर्क किया. उसने कहा कि उसके संपर्क में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कई कैंसर मरीजों को ठीक किया है और वह तेजपाल का भी इलाज करा सकता है.

महिला के मुताबिक, अप्रैल 2026 में सुखलाल अपने बेटे विनीत और दो अन्य लोगों को लेकर उसके घर पहुंचा. इनमें विशाल और विजेंद्र भगत नाम के लोग शामिल थे. आरोप है कि इन लोगों ने तेजपाल पर झाड़-फूंक की और परिवार को डराया कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो परिवार में किसी की मौत हो सकती है.

Advertisement

इसके बाद इलाज के नाम पर पैसे मांगने का सिलसिला शुरू हुआ. सावित्री का आरोप है कि 24 अप्रैल को उससे पहली बार 10 हजार रुपये लिए गए. इसके बाद कभी 10 हजार, कभी 20 हजार, 50 हजार और कभी एक लाख रुपये मांगे जाते रहे. पति को ठीक कराने की उम्मीद में वह अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करती रही.

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने करीब 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए, जबकि करीब 15 लाख रुपये नकद भी लिए. यानी महिला का दावा है कि उससे कुल करीब 25 लाख रुपये लिए गए. इसके बावजूद उसके पति की बीमारी में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई.

इलाज के पैसे जुटाने के लिए बेच दी 6 बीघा जमीन

सावित्री का आरोप है कि पति के इलाज की उम्मीद में उसने अपनी खेती की 6 बीघा जमीन बेच दी. जमीन बेचने से मिले पैसे भी आरोपियों ने ले लिए. महिला का कहना है कि इसके बाद भी उससे डेढ़ लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं.

आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसे डराया जा रहा है कि परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी. महिला ने अपनी शिकायत में कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन पर पैसे लेने या खातों में रकम ट्रांसफर कराने में शामिल होने का आरोप लगाया है.

Advertisement

सावित्री ने सुखलाल की पत्नी पर भी पैसे देने का दबाव बनाने, गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

महिला का कहना है कि इस पूरे मामले में उसकी खेती भी चली गई और अब परिवार के पास कमाई का कोई दूसरा साधन नहीं बचा है. उसने बताया कि वह 7 जुलाई को नगीना देहात थाने में शिकायत लेकर गई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद 18 सितंबर को उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की.

बिजनौर SP ने 'आजतक' को क्या बताया?  

जब इस पूरे मामले को लेकर आजतक ने बिजनौर SP से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, यह मामला उनके संज्ञान में है, स्थानीय थाने पर पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है, जांच जैसे ही पूरी होगी और जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »