बांदा में साइबर ठगी की फैक्ट्री ध्वस्त! राजस्थान-हरियाणा तक जाल फैलाने वाला गैंग पकड़ा गया

बांदा में साइबर ठगी की मोबाइल फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अंतरराज्यीय 9 बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 88 मोबाइल, 92 मदरबोर्ड, 66 बैटरी, फर्जी बिल, 7 बाइक और नकदी बरामद हुई है. गिरोह गांव-गांव से पुराने मोबाइल खरीदकर उन्हें ठीक कर राजस्थान और हरियाणा के साइबर ठगों को बेचता था.

Advertisement
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छापा.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG) बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छापा.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

बांदा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मोबाइल से तैयार हो रही साइबर ठगी की कथित 'फैक्ट्री' का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 9 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल, मोबाइल पार्ट्स, फर्जी बिल, बाइक और नकदी बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह राजस्थान और हरियाणा तक साइबर अपराध का जाल फैलाए हुए था.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी फतेहगढ़ जिले के रहने वाले हैं. आरोप है कि गिरोह गांव-गांव घूमकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे पुराने या खराब मोबाइल खरीदता था और उन्हें ठीक कर साइबर अपराधियों को बेच देता था. इस पूरे नेटवर्क के जरिए साइबर ठगी के लिए मोबाइल सप्लाई की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: बांदा में मौसम का कहर! जनसुनवाई के बीच थाने की गिरी छत, दारोगा-सिपाही समेत 5 घायल

एसपी पलाश बंसल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए पूरे गिरोह की आपराधिक कुंडली खंगालने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया है.

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास मिली बड़ी खेप

पुलिस को सूचना मिली थी कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुछ लोग बड़ी संख्या में मोबाइल और उनके पार्ट्स के साथ मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 88 मोबाइल फोन, 92 मोबाइल मदरबोर्ड, 66 बैटरियां, 20 फर्जी बिल, 7 बाइक और 11 हजार रुपये नकद बरामद किए गए.

Advertisement

पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांव-गांव घूमकर लोगों से पुराने या चोरी के मोबाइल सस्ते दामों में खरीदते थे और उन्हें चेक कर सही मोबाइल साइबर ठगों को ऊंचे दामों में बेच देते थे.

राजस्थान और हरियाणा तक फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान और हरियाणा में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे. इसके बाद बांदा आकर आसपास के जिलों में अपना नेटवर्क फैलाकर साइबर अपराध को बढ़ावा दे रहे थे.

एएसपी शिवराज ने बताया कि साइबर पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज बरामद हुई हैं. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा किया है.

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement