पितृ पक्ष में घर के सामने चावल डालने पर हुआ विवाद, महिलाओं में जमकर हुई मारपीट

बांदा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का सीसीटीवी वायरल हुआ है. रेनू नाम की महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि परिवार के लोग पितृ पक्ष में बिहार के गया जा रहे थे. एक प्रथा के अनुसार घर से निकलते समय लोगों के घरों के सामने चावल डाले जाते हैं. इस बात पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 04 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का सीसीटीवी वायरल हुआ है. वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच शुरू की. दरअसल पितृ पक्ष के मौके पर एक शख्स ने पड़ोसियों के घर के सामने चावल डाल दिए थे. इस पर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Advertisement

पितृ पक्ष पर घर के सामने चावल डालने पर हुआ विवाद

यह मामला मामला शहर कोतवाली के बाकरगंज का है. यहां रहने वाली रेनू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके परिवार के लोग पितृ पक्ष में बिहार के गया जा रहे थे. एक प्रथा के अनुसार घर से निकलते समय लोगों के घरों के सामने चावल डाले जाते हैं.

महिलाओं में जामकर हुई गुत्थम-गुत्था

इस बात पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया. घर और दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई. इस घटना का सीसीटीवी हमने पुलिस को दे दिया है. 

पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है.  जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को आदेश दे दिए गए हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »