लड़की का चक्कर! गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त के मर्डर की कोशिश, पहले शराब पिलाई फिर चला दी गोली

बलिया में गर्लफ्रेंड के विवाद ने दोस्ती को खून में बदल दिया. दो दोस्तों ने अपने ही साथी को गोली मारकर मरा समझ छोड़ दिया. गंभीर हालत में घायल युवक अस्पताल में भर्ती है. पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त के मर्डर की कोशिश (Photo: itg) गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त के मर्डर की कोशिश (Photo: itg)

अनिल कुमार

  • बलिया ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया से दोस्ती को तार- तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां गर्लफ्रेंड के चक्कर में कुछ युवकों ने दोस्त को ही गोली मार दी. युवक का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में  इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

दोस्तों ने बहाने से बुलाकर मार दी गोली

Advertisement

दरअसल, बलिया के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव में देर शाम बिहार राज्य के बक्सर जिले के रहने वाले आर्यन यादव को उसके ही दो दोस्तों ने गोली मार दी और फरार हो गए. पुलिस उसे अपनी 112 की गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आयी. 

दोस्त की एक्स गर्लफ्रेंड से बातचीत

आर्यन का कहना है कि उसके के दो दोस्त बम और बबलू यादव बक्सर के ही रहने वाले हैं. वे उसे बुलाकर यूपी के बलिया में सोहांव लेकर आये. दोनों में से एक की अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी और मैं उससे बात करता था और इसी बात पर वो लोग नाराज थे. वे लोग मुझे बहाने से सोहांव लेकर आये और आने के बाद यहां साथ में शराब री और फिर मुझपर गोली चला दी. इसके बाद वे मुझे मरा हुआ समझकर वहां से चले गए. कुछ देर बाद मैं उठा और लोगों से मदद मांगी तो मुझे अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement

वहीं इस पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि आर्यन यादव को उसके दो दोस्त बम और बबलू ने गोली मार दी है. घटना में प्रथम दृष्टतया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. इस मामले में वैधानिक कार्यवाई की जा रही है.
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement