UP: पिटबुल को बांधने की बात पर पड़ोसियों में मारपीट, कुत्ते के हमले से मची अफरा-तफरी

बागपत के सिनौली गांव में पिटबुल को बांधने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया. मारपीट के दौरान पालतू पिटबुल ने एक बुजुर्ग और एक महिला पर हमला कर दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बागपत में पिटबुल को बांधने की बात पर मारपीट (Photo: Screengrab) बागपत में पिटबुल को बांधने की बात पर मारपीट (Photo: Screengrab)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पिटबुल कुत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गली जंग का मैदान बन गई. मामला थाना छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव का है, जहां एक परिवार ने पड़ोसी से सिर्फ इतना कहा कि पालतू पिटबुल को बांधकर रखें क्योंकि गली में छोटे-छोटे बच्चों का आना-जाना रहता है. इसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए.

Advertisement

बताया जा रहा है कि गांव में कल्लू पक्ष के लोगों ने सूरज पक्ष से कुत्ते को बांधने की बात कही थी. इस पर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. गली में मारपीट शुरू हो गई.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहासुनी

इसी दौरान अचानक पालतू पिटबुल खुद हमलावर हो गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट चल रही है. तभी पिटबुल दौड़ता हुआ आता है और दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग पर झपट पड़ता है. कुत्ते के हमले से वहां अफरा-तफरी मच जाती है. बुजुर्ग दर्द से तड़पते नजर आते हैं.

हंगामे के बीच एक महिला को भी पिटबुल ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गई. वीडियो में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं. कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति दौड़कर आता है और पिटबुल को पकड़कर गोद में उठाकर वहां से ले जाता है, लेकिन तब तक हमला हो चुका था.

Advertisement

पिटबुल हमले से मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलते ही छपरौली पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement