राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ, कोर्ट ने पुलिस को दी मंजूरी

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद अब पुलिस को पांच अन्य आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति मिल गई है. दूसरी ओर कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने राम मंदिर फंड और जमीन सौदों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए SIT जांच की मांग की है.

Advertisement
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों को कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल ले जाती पुलिस. (Photo: Video Grab) अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपियों को कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल ले जाती पुलिस. (Photo: Video Grab)

समर्थ श्रीवास्तव / संतोष बंसल / मयंक शुक्ला

  • अयोध्या,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के बाद अब अयोध्या पुलिस को बाकी पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति मिल गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार से जांच टीम जेल जाकर आरोपियों से पूछताछ करेगी.जिन आरोपियों से पूछताछ की जाएगी उनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, करुणेश पांडे और मनीष यादव शामिल हैं. 

Advertisement

इन सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर पुलिस रिमांड की मांग भी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि मामले की जांच कर रहे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज रजत वर्मा की अदालत में अर्जी दाखिल कर जेल में पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है. इससे पहले पुलिस टीम ने आरोपी अविनाश शुक्ला से जेल में पूछताछ की थी और बाद में उसे पुलिस कस्टडी में लेकर भी पूछताछ की गई थी.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर, RSS मुख्यालय की रेकी करने वाला आतंकी घोषित, लिस्ट में 23 नाम

इधर, राम मंदिर से जुड़े दान और भूमि सौदों को लेकर विवाद और गहरा गया है. उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने राम मंदिर फंड में कथित गड़बड़ी और जमीन खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विशेष जांच दल (SIT) से जांच की मांग की है. शरद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राम के धन पर बंदरबांट हुई है. उन्होंने कहा कि देश-विदेश से श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ राम मंदिर में दान देते हैं. महिलाएं अपने गहने तक भगवान को समर्पित करती हैं, लेकिन अगर दान में चोरी या गड़बड़ी हुई है तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ विश्वासघात है.

Advertisement
जाकिर गनई. (File Photo)

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दान के पैसों से कुछ लोग अपने घर आलीशान बना रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. युवा कांग्रेस नेता ने राम मंदिर से जुड़े 12 भूमि सौदों की SIT जांच की मांग की. खासतौर पर 14.67 करोड़ रुपये की एक जमीन खरीद को लेकर उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच जरूरी है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें: ₹16 लाख से सीधे ₹26 लाख! राम मंदिर के बैंक खातों ने खोली बड़ी पोल... हर रोज उड़ाई जा रही थी लाखों की रकम

शरद शुक्ला ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव और मुनिराजू की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जांच की भी मांग की. उन्होंने दावा किया कि उनके पास मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य हैं, जिन्हें वे SIT को सौंपेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे. शरद शुक्ला ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »