₹16 लाख से सीधे ₹26 लाख! राम मंदिर के बैंक खातों ने खोली बड़ी पोल... हर रोज उड़ाई जा रही थी लाखों की रकम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामला सामने आने के बाद बैंक खातों में जमा होने वाली रकम में भारी अंतर पाया गया है. चोरी उजागर होने से पहले रोजाना 16 से 18 लाख रुपये जमा हो रहे थे, जो अब बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये हो गए हैं. इससे एसआईटी को शक है कि पहले रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की चोरी हो रही थी.

Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बैंक खातों के लेनदेन और दान राशि के आंकड़े SIT की जांच का अहम आधार बने रहे हैं (Photo: PTI) राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बैंक खातों के लेनदेन और दान राशि के आंकड़े SIT की जांच का अहम आधार बने रहे हैं (Photo: PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है. रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं और जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. अब अयोध्या ट्रस्ट में चोरी का मामला सामने आने के बाद अब बैंक खातों में जमा होने वाली रकम में बड़ा अंतर देखने को मिला है.

इस आधार पर एसआईटी को शक है कि ट्रस्ट में लंबे समय से रोजाना लाखों रुपये की चोरी हो रही थी. जांच एजेंसी ने अब इस पूरे मामले में बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है और कई अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं.

Advertisement

सूत्रों के जानकारी के अनुसार, चोरी का मामला उजागर होने से पहले ट्रस्ट के एसबीआई और पीएनबी बैंक खातों में हर दिन करीब 16 से 18 लाख रुपये जमा हो रहे थे. लेकिन जैसे ही चोरी की बात सामने आई, अब यही रकम बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है. 

इतनी बड़ी बढ़ोतरी को देखकर जांच में जुटी एसआईटी हैरान है और उसे शक है कि पहले हर दिन करीब 6 से 8 लाख रुपये की चोरी की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: अब जमीन पर बैठकर चढ़ावे की काउंटिंग, मोबाइल-बैग-कैमरा पर बैन... राम मंदिर में बदल गए नियम

एसआईटी ने इस पूरे वित्तीय अंतर को अपनी जांच का सबसे अहम हिस्सा बना लिया है. अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा था और इसमें कौन कौन लोग शामिल थे. इसी सिलसिले में एसआईटी ने एसबीआई बैंक के मैनेजर समेत कुल 10 बैंक कर्मियों से पूछताछ की है.

Advertisement

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने बैंक से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और लेनदेन का पूरा हिसाब किताब अपने कब्जे में ले लिया है. अब इन दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर कहां गड़बड़ी हुई और किसकी मिलीभगत से यह सब हो रहा था.

सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में दो से तीन लोगों की भूमिका पर सवाल उठे हैं. इन लोगों की गतिविधियों को लेकर एसआईटी और गहराई से पड़ताल कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »