कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए अयोध्या के 8 श्रद्धालु नेपाल बॉर्डर पर फंसे, सांसद ने PM को लिखा पत्र

कैलाश मानसरोवर से दर्शन कर लौटते समय नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिल्सा बॉर्डर (नेपाल) में अयोध्या जिले के आठ श्रद्धालु फंसे हुए हैं. इसे लेकर अब अयोध्या के सांसद और विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर मदद मांगी है.

Advertisement
नेपाल सीमा पर फंसे अयोध्या के श्रद्धालु (Photo: ITG) नेपाल सीमा पर फंसे अयोध्या के श्रद्धालु (Photo: ITG)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या,
  • 12 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे अयोध्या के आठ श्रद्धालु नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित हिल्सा बॉर्डर पर फंस गए हैं. प्रतिकूल मौसम और खराब परिवहन व्यवस्था के कारण वे भारत नहीं लौट पा रहे हैं.

इस स्थिति को देखते हुए गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए. साथ ही संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों को निर्देशित करने का भी आग्रह किया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व्यक्तिगत रूप से गृह मंत्रालय से बात कर राहत सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें: डंकी रूट से गए रूस, धोखे से हुई भर्ती, अब लगा रहे गुहार... यूक्रेन जंग में फंसे पंजाबी युवाओं की आपबीती

परिवारों में चिंता का माहौल

गोसाईगंज निवासी रमाकांत यादव के भाई रविकांत यादव भी फंसे हुए श्रद्धालुओं में शामिल हैं. परिजनों का कहना है कि घर में चिंता और बेचैनी का माहौल है. परिवारों को उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द उनके प्रियजनों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाएगी.

सरकार की नजर हालात पर

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटते समय खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ यात्रियों की सबसे बड़ी चुनौती बन रही हैं. ऐसे में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए कदम श्रद्धालुओं और उनके परिवारों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो सकते हैं. इस मामले में आगे की कार्रवाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है .

Advertisement

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »