10 महीने में 50 मुलाकात... भाई अबान की मौत से टूटा अली, छोड़ा खाना-पीना

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर झांसी जेल में बंद उसका भाई अली अहमद फूट-फूटकर रोने लगा. जेल सूत्रों के मुताबिक अली ने दोपहर और शाम का खाना नहीं खाया और रातभर सिसकियां लेते हुए करवटें बदलता रहा.

Advertisement
अबान को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक. (Photo: ITG) अबान को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक. (Photo: ITG)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत की खबर ने झांसी जेल में बंद उसके भाई अली अहमद को अंदर तक झकझोर दिया. जेल सूत्रों के मुताबिक अबान की मौत की सूचना मिलते ही अली फूट-फूटकर रोने लगा. जेलकर्मियों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक उसकी आंखों से आंसू नहीं रुके.

बताया जा रहा है कि अली ने हादसे की खबर मिलने के बाद दोपहर का खाना नहीं खाया. शाम को भी जब उसकी बैरक में खाना पहुंचाया गया तो उसने खाने से इनकार कर दिया. जेल सूत्रों के अनुसार, अली पूरी तरह गुमसुम रहा और रातभर सिसकियां लेते हुए करवटें बदलता रहा.

Advertisement

10 महीने में करीब 50 बार भाई से मिलने आया अबान
अली और अबान के बीच कुछ ज्यादा ही जुड़ाव था. अक्टूबर 2025 में अली को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. इसके बाद अबान लगातार अपने भाई से मिलने झांसी आता रहा. जेल सूत्रों के मुताबिक करीब 10 महीने के दौरान अबान लगभग 50 बार अली से मुलाकात कर चुका था.

बीते रोज भी अबान अपने दोस्तों के साथ क्रेटा कार से अली से मिलने झांसी आ रहा था. इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हो गई. वहीं कार में सवार जैद, उमर और अहजान घायल हो गए.

भाई की मौत की खबर सुनते ही टूट गया अली
हादसे के बाद पुलिस ने अबान के परिजनों को सूचना दी. वहीं झांसी जेल में बंद अली अहमद को भी उसके भाई की मौत की जानकारी दी गई. खबर सुनते ही अली सदमे में चला गया और रोने लगा. जेलकर्मियों ने उसे काफी देर तक समझाया और ढांढस बंधाया, लेकिन वह खुद को संभाल नहीं पाया.

Advertisement

अबान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, अली और उसके भाई उमर को अब अबान के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए पैरोल पर प्रयागराज लाए जाने की प्रक्रिया चल रही है. बताया जाता है कि अली और उमर दोनों आज रात 8 बजे तक प्रयागराज पहुंचेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »