'ओवैसी का लड़ना अच्छा, CM योगी को फायदा होगा', यूपी चुनाव पर बोले रामदेव

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योग गुरु रामदेव ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा है. उन्होंने ओवैसी को उत्तर प्रदेश के लिए ‘बहुत अच्छा’ बताते हुए कहा कि उनके आने से कुछ वर्गों के वोट बंटेंगे, जिसका फायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल सकता है. रामदेव ने सनातन धर्म में पाखंड और अंधविश्वास पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
रामदेव बोले कि ओवैसी के लड़ने से कुछ वर्गों में वोटों के बंटवारे से योगी को बहुत फायदा होगा (फाइल फोटो- PTI) रामदेव बोले कि ओवैसी के लड़ने से कुछ वर्गों में वोटों के बंटवारे से योगी को बहुत फायदा होगा (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • संभल,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर योग गुरु रामदेव ने तंज कसा है. रामदेव ने कहा कि ओवैसी उत्तर प्रदेश के लिए 'बहुत अच्छे' हैं, क्योंकि इससे वोट अलग-अलग वर्गों में बंट सकते हैं, जिससे 2027 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फायदा होगा.

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बीजेपी की सरकार बनने से रोकने के लिए विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने की पेशकश की है. 25 अक्टूबर को शामली जिले के कैराना में जनसभा के दौरान भी उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहती.

Advertisement

अब सोमवार को रामदेव संभल जिले के बबराला में प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में शामिल हुए. यहां रामदेव से ओवैसी की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि भले ही उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार सत्ता में न आए, लेकिन 
'अब्दुल की सरकार' जरूर बनेगी.

रामदेव ने कहा, 'ओवैसी दूसरी जगहों के लिए अच्छे हों या न हों, लेकिन उत्तर प्रदेश के लिए वह बहुत अच्छे हैं क्योंकि कुछ वर्गों में वोटों के बंटवारे से योगी को बहुत फायदा होगा.'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहेंगे, तो रामदेव ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश पर 'अच्छे लोगों' का शासन हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदेव ने कहा कि ऐसे बयान गलत हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'किसी को भी ऐसी घटिया टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए, चाहे वह सत्ता पक्ष से हो या विपक्ष से.'

सनातन पर बात करते हुए रामदेव ने कहा कि पाखंड, दिखावे, अंधविश्वास और धार्मिक ढोंग से धर्म की छवि खराब हो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवान राम, कृष्ण, हनुमान और शिव का रूप धारण करके और धर्मग्रंथों व तीर्थ स्थलों के नामों का दुरुपयोग करके धर्म को बदनाम कर रहे हैं.

बता दें कि पिछले हफ्ते रामपुर की एक रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि अब्दुल (मुस्लिम) विधायक और सांसद जरूर बनेगा. उन्होंने कहा था कि मजलिस (AIMIM) का नुमाइंदा विधायक बनेगा, फिर तमाम नाइंसाफियों के खिलाफ आवाज उठाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »