अमेठी में चीनी गोदामों पर रेड, जमाखोरी पर प्रशासन का शिकंजा, एक्शन की वार्निंग

यूपी के अमेठी में चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि गोदामों में निर्धारित सीमा से अधिक, खासकर 4 हजार कुंतल से ज्यादा चीनी का स्टॉक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर दो बड़े गोदामों पर छापेमारी की गई. (Photo: ITG) क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर दो बड़े गोदामों पर छापेमारी की गई. (Photo: ITG)

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:05 AM IST

चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में प्रशासन ने चीनी के बड़े जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. जहां सभी के गोदामों में स्टॉक के अनुरूप चीनी मिली, वहीं छापेमारी के बाद प्रशासन ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए मानक के अनुरूप चीनी का स्टॉक रखने का भी निर्देश दिया है.

Advertisement

जनपद की तहसील अमेठी के अंतर्गत राजस्व विभाग, विपणन विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक की जांच की. अधिकारियों ने गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक और उससे संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला. इसके साथ ही बड़े व्यापारियों के गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक की जांच करते हुए कागजी कार्रवाई पूरी की.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में रक्षाबंधन से पहले एक्शन में FSDA, 13 लाख का संदिग्ध सामान और 3 गाड़ियां की जब्त

वहीं, चीनी गोदामों पर छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोदामों में निर्धारित सीमा से अधिक, खासकर 4 हजार कुंतल से ज्यादा चीनी का स्टॉक पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. चीनी के बढ़ते दामों को देखते हुए प्रशासन जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Advertisement

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर दो बड़े गोदामों पर छापेमारी की गई, जहां मानक के अनुरूप चीनी मिली है. बाकी सभी को सख्त हिदायत भी दी गई है कि मानक से ज्यादा चीनी का स्टॉक जमा न करें, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »