अमेठी में दर्दनाक हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मां और बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा देर रात उस समय हुआ, जब परिवार घर के अंदर सो रहा था.

Advertisement
रात में करीब 4 बजे हुआ हादसा. (Photo: Screengrab) रात में करीब 4 बजे हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

अभिषेक कुमार त्रिपाठी

  • अमेठी,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

यूपी में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई. इससे एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया. गंभीर रूप से घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है.

Advertisement

यह मामला जामो थाना के घाटमपुर के पूरे परमेश्वरी गांव का है. यहां रहने वाले ओमप्रकाश का परिवार रात में अपने कच्चे मकान में सो रहा था. सुबह करीब चार बजे अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के मलबे में दबने से ओमप्रकाश की पत्नी 35 वर्षीय कमलेश कुमारी, 7 साल की बेटी और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: MP: सरकारी स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं के छात्र की मौत, खदान की ब्लास्टिंग ने खोखली की इमारत, मां का इकलौता सहारा छिना

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला. तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी और बेटी को मृत घोषित कर दिया. दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम फैल गया. वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है.

Advertisement

वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसी के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मिट्टी की दीवार गिरने से हादसा हुआ है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

लगातार बारिश और नमी के कारण मकान की दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ. जानकारों का कहना है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर भवनों की जांच और कमजोर ढांचों की मरम्मत बेहद जरूरी है. फिलहाल पूरे गांव में मातम है. पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »