'नकली संतों का दौर खत्म होगा...' लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. करीब एक घंटे चली इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद मिला है और अब नकली संतों का दौर खत्म होने वाला है. उन्होंने प्रदेश की राजनीति, गाय संरक्षण और सरकार के कामकाज को लेकर भी बयान दिए.

Advertisement
अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात. (Photo: X/Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात. (Photo: X/Akhilesh Yadav)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली, जिसके बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कई राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी.

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का कहना था कि शंकराचार्य का आशीर्वाद मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि देश में अब नकली संतों का दौर खत्म होने वाला है. अखिलेश ने कहा कि असली संत समाज और धर्म के मार्गदर्शन के लिए होते हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं.

Advertisement

उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब गायों की सेवा और संरक्षण के लिए कई फैसले लिए गए थे. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर मौका मिला तो उनकी पार्टी गायों के संरक्षण और सेवा के लिए और बेहतर काम करेगी.

यह भी पढ़ें: 'खाली हो गया भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर', LPG की किल्लत पर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने इस दौरान राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैस को लेकर जो संकट पैदा हुआ है, वह सरकार की नीतियों का नतीजा है. उनके मुताबिक यह संकट जानबूझकर पैदा किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हुई भाजपा की बैठकों में दोनों डिप्टी सीएम को लेकर नाराजगी की बातें सामने आई हैं.

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े एक विमान को लेकर जिस तरह की घटना सामने आई है, वह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि भारत में अतिथि देवो भव: की परंपरा रही है और इस भावना का सम्मान होना चाहिए.

अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में सरकार ठीक तरह से नहीं चल रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासनिक स्थिति कमजोर होती जा रही है और जनता इससे परेशान है. फिलहाल अखिलेश यादव और शंकराचार्य की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं हो रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement