ट्रेन में दोस्ती की फिर अश्लील वीडियो बनाकर बुजुर्ग को फंसाया, ब्लैकमेल कर ठगे 8.8 लाख रुपये

अहमदाबाद में एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल किया गया और उससे 8.8 लाख रुपये वसूले गए. आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. परेशान होकर बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ.

Advertisement
अश्लील वीडियो के जरिए बुजुर्ग को ब्लैकमले किया. (Photo: Representational) अश्लील वीडियो के जरिए बुजुर्ग को ब्लैकमले किया. (Photo: Representational)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

अहमदाबाद के जशोदानगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल किया गया और उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली गई. पीड़ित बुजुर्ग ने आखिरकार परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, जशोदानगर में रहने वाले बुजुर्ग केटरींग का व्यवसाय करते हैं.

 साल 2023 में वह पंजाब के जालंधर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रेन से जा रहे थे. इसी दौरान फिरोजपुर स्टेशन से निखिल खुराना नाम का एक युवक ट्रेन में चढ़ा और उनकी बगल वाली सीट पर बैठ गया. यात्रा के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई. दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए और लगातार संपर्क में रहने लगे.

Advertisement

साल 2024 में आरोपी निखिल ने बुजुर्ग को बताया कि वह विदेश में पढ़ाई के लिए आईईएलटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहा है. उसने यह भी कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस बहाने उसने परीक्षा शुल्क भरने के लिए 17 हजार रुपये मांगे, जो बुजुर्ग ने उसे दे दिए. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत जारी रही.

वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत

शिकायत के अनुसार, पिछले साल बातचीत के दौरान निखिल ने अपना नग्न वीडियो बुजुर्ग को भेजा. बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने यह समझने में गलती की कि आखिर क्या भेजा गया है. इसके बाद सितंबर 2025 में आरोपी ने वीडियो कॉल किया और गंदी बातें करके बुजुर्ग को उत्तेजित किया. इस दौरान उसने पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वही वीडियो बुजुर्ग को भेज दिया.

Advertisement

इसके बाद ब्लैकमेल का सिलसिला शुरू हुआ. निखिल के भाई साहिल ने बुजुर्ग को फोन कर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो यह वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बताकर बुजुर्ग को और ज्यादा डराया. उन्होंने कुल 15 लाख रुपये की मांग की.

लगातार धमकियों और मानसिक दबाव के कारण बुजुर्ग ने आखिरकार हार मान ली और आरोपियों को कुल 8.88 लाख रुपये दे दिए. इसके बावजूद जब दबाव कम नहीं हुआ तो बुजुर्ग ने साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क किया और पूरी जानकारी दी.

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद के खोखरा पुलिस स्टेशन में निखिल खुराना, साहिल खुराना और राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि कैसे सोशल मीडिया और वीडियो कॉल का गलत इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement