35 लाख सब्सक्राइबर्स वाला Youtube स्टार बेलारूसी लड़की के साथ हुआ अरेस्ट, लगे ये आरोप

यूट्यूबर को एक स्पेसक्राफ्ट के पास से हिरासत में लिया गया. उसके साथ एक लड़की भी थी. स्पेस एजेंसी के चीफ ने कहा- उनके तार अवैध कामों में जुटे एक संस्था से जुड़ा हुआ है.

Advertisement
रूसी स्पेसक्राफ्ट के पास पकड़ा गया यूट्यूबर (Credit- Benjamin Rich) रूसी स्पेसक्राफ्ट के पास पकड़ा गया यूट्यूबर (Credit- Benjamin Rich)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST
  • लड़की के साथ स्पेसक्राफ्ट के पास पहुंचा शख्स
  • शख्स के यूट्यूब चैनल पर 35 लाख सब्सक्राइबर्स

एक यूट्यूबर को रूसी स्पेसक्राफ्ट के पास से हिरासत में ले लिया गया है. उनके साथ बेलारूस की एक लड़की भी मौजूद थी. अधिकारियों ने बताया कि कजाकिस्तान के बैकोनूर स्पेसक्राफ्ट के पास इन्हें पकड़ा गया है.

यूट्यूबर का नाम रीच बेंजामिन है. वह मूलरूप से ब्रिटेन का रहनेवाला है. बेंजामिन को अपने वीडियो ब्लागिंग अकाउंट ‘Bald and Bankrupt’ के लिए जाना जाता है. वह एक बेलारूसी लड़की के साथ बैकोनूर के एक लॉन्च पैड के पास दिखे थे. जहां उन्हें शहर के अधिकारियों ने पकड़ लिया.

Advertisement

रोस्कोस्मोस स्पेस एजेंसी (space agency Roscosmos) के चीफ दिमित्री रोगोजिन ने टेलिग्राम पर कहा कि बेंजामिन और अलीना त्सेलियुपा के तार अवैध कामों में जुटे एक संस्था से जुड़ा हुआ है. उन्होंने इस मामले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. दिमित्री ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है.

बता दें कि बेंजामिन के यूट्यूब चैनल को 35 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस चैनल के जरिए हाल ही में यूक्रेन बॉर्डर के भी वीडियो शेयर किए गए थे.

बेंजामिन के एक वीडियो पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यज हैं. यह उनका सबसे पॉपुलर वीडियो है. इसमें वह मोल्डोवा ट्रिप को एन्जॉय करते दिखते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने यूट्यूब टाइटल में लिखा- इस देश में विजिट करने कोई भी शख्स नहीं आता है.... जानिए क्यों

Advertisement

बेंजामिन के कुछ वीडियो में एलिना नाम की एक महिला भी दिखती है. हालांकि यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वह और सेलियुपा एक इंसान है. बेंजामिन ने 24 अप्रैल को आखिरी वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वह सीरिया को फिल्माते दिखते हैं.

इस मामले में ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय में तुरंत को कॉमेंट देने से मना कर दिया है. बता दें कि बैकोनूर पहले एक क्लोज्ड सोवियत शहर हुआ करती थी. लेकिन रोस्कोस्मोस से इजाजत लेकर टूरिस्ट अब वहां जा सकते हैं. यह 1100KM के मैदान में फैली हुई है. जो कि कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान से दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में पड़ता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »