कभी JCB, कभी बाइक... दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का नया ट्रेंड वायरल

बारात, बैंड और घोड़ी… शादी की एंट्री की यही तस्वीर हम देखते आए हैं. लेकिन मेघालय की एक शादी में जो हुआ, उसने इस पूरी परंपरा को पलट दिया. दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा एंट्री स्टाइल चुना कि वीडियो देखते ही लोग रुक गए.

Advertisement
आजकल दूल्हा-दुल्हन ऐसी एंट्री चुन रहे हैं, जो देखते ही वायरल हो जाती है (Photo:Insta/zaheerkhan5809/kelly.emdor) आजकल दूल्हा-दुल्हन ऐसी एंट्री चुन रहे हैं, जो देखते ही वायरल हो जाती है (Photo:Insta/zaheerkhan5809/kelly.emdor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

बारात, बैंड और घोड़ी… शादी की एंट्री की यही तस्वीर हम देखते आए हैं. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. नई पीढ़ी परंपरा को अपने तरीके से ट्विस्ट दे रही है.

आजकल दूल्हा-दुल्हन ऐसी एंट्री चुन रहे हैं, जो देखते ही वायरल हो जाती है. कहीं बाइक पर एंट्री होती है, तो कहीं जेसीबी और बुलडोजर जैसे हैवी व्हीकल भी नजर आते हैं.यानी शादी की एंट्री अब सिर्फ रस्म नहीं, एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गई है. आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ वीडियो, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Advertisement

यहां दूल्हा-दुल्हन ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया. वायरल वीडियो में दूल्हा पहले बाइक पर आता दिखता है. उसने सूट पहन रखा है और उसका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आता है.

दुल्हन की एंट्री ने चौंकाया

इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने अपनी एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया. यहां दूल्हा पहले बाइक पर आता दिखता है. उसने सूट पहन रखा है.उसके बाद दूल्हन भी बाइक पर आती है और उसने पारंपरिक लहंगे की जगह पैंटसूट पहना हुआ है, जिसके साथ उसने घूंघट भी लिया है. वीडियो मेघालय का बताया जा रहा है.

देखें वायरल वीडियो

क्या आपने बुलडोजर वाली बरात का वीडियो देखा

 

भोपाल में एक दुल्हन का वीडियो भी वायरल हुआ था और इसकी काफी चर्चा हुई थी. वजह है उसकी अनोखी एंट्री, जो न कार में हुई और न ही घोड़े पर.दुल्हन ने अपनी शादी में दमदार सुज़ुकी हायाबूसा बाइक पर एंट्री ली. इंस्टाग्राम पर 'हायाबूसा  वाली दुल्हन” कैप्शन के साथ शेयर हुआ था ये वीडियो.

Advertisement

कुछ यूजर्स का कहना था कि अब शादियों में ऐसे एक्सपेरिमेंट ज्यादा देखने को मिलेंगे.यह एंट्री सिर्फ एक स्टाइल स्टेटमेंट नहीं थी, बल्कि यह दिखाती है कि नई पीढ़ी अपनी शादी को अपने तरीके से यादगार बनाना चाहती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement