विराट ने Linkedin पर बनाई प्रोफाइल! बायो में लिखी ये बात, लोग बोल रहे- क्या नौकरी चाहिए?

इन दिनों सोशल मीडिया पर विराट कोहली की Linkedin पर बनी प्रोफाइल की खूब चर्चा हो रही है. यह करियर से जुड़ा प्लेटफॉर्म है. यहां लोग नौकरी के लिए प्रोफाइल बनाते है और प्रोफेशनल नेटवर्क से जुड़ते हैं.

Advertisement
लिंक्डइन पर विराट कोहली के प्रोफाइल की सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा (Photo - Reuters) लिंक्डइन पर विराट कोहली के प्रोफाइल की सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा (Photo - Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली को एक कैप्टन और स्पोर्ट्स मैन के तौर पर खेलते सबने देखा होगा. पिच से लेकर न्यूज चैनल, अखबारों और सोशल मीडिया में भी विराट छाए रहते हैं.  इस बार भी सोशल मीडिया पर पर इनकी खूब चर्चा हो रही है. लेकिन, इसकी वजह क्रिकेट नहीं बल्कि करियर और जॉब्स से जुड़े सोशल प्लेटफॉर्म   Linkedin पर बनी इनकी प्रोफाइल है. 

Advertisement

लिंक्डइन पर विराट कोहली के नाम से एक प्रोफाइल इसी हफ्ते बनाया गया है. इसमें उन्होंने खुद को एथलीट एट इंडियन क्रिकेट टीम, वन एट वर्ल्ड का को - फाउंडर  और Agilitas का इन्वेस्टर बताया है. इस प्रोफाइल के एबाउट सेक्शन में लिखा है - पिछले 18 सालों से पिच ही मेरा घर रही है. उन 22 गज की दूरी ने न सिर्फ़ मेरे खेल को निखारा, बल्कि मुझे वह इंसान बनाया जो मैं आज हूं और इसके लिए मैं खेल का जितना भी शुक्रगुजार होऊं, कम है.

भारत की जर्सी पहनना मेरे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात रही है. दो वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा बनना और खुद से कहीं बड़ी चीज़ में योगदान देना, यह सब बहुत खास रहा है.खेल में सिर्फ हुनर ​​ही काफी नहीं होता.  यहीं से फिटनेस के प्रति मेरा समर्पण शुरू हुआ.

Advertisement

​

आज भारत में फ़िटनेस सिर्फ़ बेहतर परफ़ॉर्मेंस तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि लाखों लोगों के लिए जीवन जीने का एक तरीका बन गई है. इसके साथ ही, देश में इस क्षेत्र के स्तर को ऊपर उठाने की ज़िम्मेदारी भी आती है.

मैंने Agilitas के साथ एक इन्वेस्टर के तौर पर साझेदारी की है. यह भारत का पहला वर्टिकली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्सवियर पावरहाउस होगा.  हम मिलकर 'one8world' को भारत का एक ग्लोबल हाई-परफ़ॉर्मेंस स्पोर्ट्स ब्रांड के तौर पर बना रहे हैं.

विराट के नाम से बने इस लिंक्डइन प्रोफाइल पर उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं है. एक्सपीरियंस में प्रोफेशनल एथलीट, 2026 से वर्तमान तक वन एट वर्ल्ड के को फाउंडर और एजिलिटास के इन्वेस्टर 2025 से अबतक जैसी जानकारी है.  उनके प्रोफाइल को ढाई लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं. 

माइक्रो सॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी स्वागत किया है और वन 8 वर्ल्ड के नए चैप्टर के लिए बधाई दी है. 

​

विराट कोहली ने एक पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में भी उन्होंने अपने बिजनेस और वेंचर के बारे में बताया है. इस पोस्ट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है - वाह विराट भाई आपको भी जॉब की जरूरत आ पड़ी. हां, अब तो दोनों फॉर्मेट से रिटायर हो गए, बैठे- बैठे मन नहीं लगता होगा, समझता हूं.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा है - ओपन टू वर्क. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - हे भगवान क्रिकेट के भगवान को भी रिटायरमेंट के बाद जॉब की जरूरत पड़ गई .

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »