ज्‍वालामुखी के मुंह में जाकर सेल्फी लेने लगा शख्स, गिरा 50 फीट नीचे

सेल्‍फी लेने की सनक कई बार बड़े हादसे करवा करवा देता है. इटली में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक शख्‍स ज्‍वालामुखी के टॉप प्‍वाइंट पर पहुंचकर सेल्‍फी लेना चाह रहा था.

Advertisement
इटली के माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी पर पहुंच गया था शख्‍स (फाइल फोटो/ गेटी) इटली के माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी पर पहुंच गया था शख्‍स (फाइल फोटो/ गेटी)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 14 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST
  • हिरासत में लिया गया शख्‍स
  • 4000 फीट से भी ज्‍यादा ऊंचा है ज्‍वालामुखी

इटली के माउंट वेसुवियस ज्वालामुखी के टॉप पर पहुंचकर एक टूरिस्‍ट सेल्‍फी लेना चाह रहा था. लेकिन सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में वह इस ज्‍वालामुखी के अंदर धड़ाम से गिर पड़ा. गनीमत यह रही कि वह इस हादसे में बच गया. यह ज्‍वालामुखी इटली के कैंपानिया में मौजूद है. 

फिलिप पैरोल बाल्‍टीमोर (अमेरिका) के रहने वाले हैं. वीकेंड में वो इटली में मौजूद इस ज्‍वालामुखी को देखने के लिए अपने परिजनों के साथ गए थे.

Advertisement

इस घटना के बारे में एनबीसी न्‍यूज से बात करते हुए स्‍थानीय गाइड्स के एक संगठन के अध्‍यक्ष पाओलो कैप्‍पेली ने बताया कि यह परिवार ज्‍वालामुखी के प्रतिबंधित रास्‍ते से टॉप पर पहुंच गया था.

जहां से परिवार ज्‍वालामुखी के ऊपर पहुंचा, वहां 'न जाने' का साइन बोर्ड भी लगा था. कई अन्‍य मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस परिवार ने यात्रा प्रतिबंधों को नजरंदाज कर दिया. 

परिवार 4 हजार फीट से ज्‍यादा की ऊंचाई के ज्‍वालामुखी के टॉप पर पहुंच गया. तभी फिलिप कैरोल ने एक सेल्‍फी लेने की कोशिश की. लेकिन उनका फोन फिसलकर क्रेटर (ज्‍वालामुखी का मुख) के अंदर चला गया.

इसके बाद फिलिप ने फोन को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो खुद भी क्रेटर में गिर गए. पाओलो कैप्‍पेली ने बताया कि वह (फिलिप) लकी रहा, अगर वह फंसता नहीं तो 300 मीटर नीचे जाकर क्रेटर में रुकता. इटली में मौजूद इस ज्‍वालामुखी का व्‍यास 450 मीटर है और गहराई 300 मीटर है. 

Advertisement

फिलिप की पीठ पर आए चोट के निशान 
फिलिप की पीठ पर चोट के कई निशान आए हैं. जब यह हादसा हुआ तो वहां मौजूद गाइडों ने यह घटना दूसरी तरफ से देखी. इसके बाद वह फिलिप की मदद करने के लिए भागे. फिलिप को इस मामले में स्‍थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया. फिलिप को किन आरोपों का सामना करना पड़ेगा, यह स्‍पष्‍ट नहीं है. 

वहीं, इस हादसे का वीडियो भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें कोई शख्‍स यह कहता हुआ दिख रहा है कि वो ज्‍वालमुखी के टॉप पर हैं. संभवत: ये फिलिप का भाई था. इस मामले में NBC News ने फिलिप के परिवार से भी बाचतीत करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. 

इस घटना की फोटो टूरिज्‍म अधिकारी जेनारो लमेटा ने भी फेसबुक पर शेयर किए. वैसे यह ज्वालामुखी 1944 से निष्क्रिय है और इसमें अंतिम बड़ा विस्फोट 1631 में हुआ था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »