मुंबई टू कराची... सीमा हैदर की होगी पाकिस्तान वापसी! कट गया सचिन की प्रेमिका का टिकट

सीमा हैदर के नाम पाकिस्तान का टिकट कट चुका है. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. दूसरी तरफ इनकी कहानी पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी ने गुलाम हैदर को भारत बुलाया है.

Advertisement
सीमा के नाम पाकिस्तान का टिकट कटा (तस्वीर- ट्विटर) सीमा के नाम पाकिस्तान का टिकट कटा (तस्वीर- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भागी सीमा हैदर का पाकिस्तान का टिकट कट गया है. तो ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीमा वाकई में पाकिस्तान लौट जाएगी? ये टिकट सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने शेयर किए हैं. ट्विटर पर समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक सोम ने टिकट की तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही उन्होंने उस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है, जो सीमा और सचिन की कहानी पर बनने वाली है.

Advertisement

अभिषेक ने टिकट और फिल्म के पोस्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, '#SeemaHaider देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी, अपनी हीरोइन को लेकर पाकिस्तान चले जाइए. अमित जानी देश के अंदर हिंदू मुस्लिम दंगा कराना चाहता है.'

अभिषेक सोम ने शेयर किए टिकट (तस्वीर- ट्विटर)

गुलाम हैदर को भेजा निमंत्रण

खबर है कि डायरेक्टर प्रोड्यूसर अमित जानी सीमा की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं. उन्होंने सीमा के पहले पति गुलाम हैदर को भी भारत आने का निमंत्रण भेजा है. फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' रखा गया है. उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन भी लिए हैं. उन्होंने सीमा के पति गुलाम हैदर को दिल्ली या मुंबई आने को कहा है.

सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने वाला टिकट वायरल (तस्वीर- ट्विटर)

अमित जानी ने वीडियो जारी कर कहा कि वो फिल्म के लिए सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर से बात करना चाहते हैं. वो सीमा के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाना चाहते हैं. गुलाम से कहा गया है कि अगर वो भारत नहीं आ सकते तो उनका राइटर सऊदी अरब जा सकता है. उनकी राय ले सकता है. गुलाम सीमा से जुड़ी जानकारियां दे सकते हैं, जो फिल्म के लिए अहम साबित हो सकती हैं. 

Advertisement

अमित जानी का कहना है कि देश और दुनिया के लोग सचिन और सीमा की कहानी जानना चाहते हैं. इसके लिए 50-60 मॉडल्स के ऑडिशन लिए गए. युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »