कॉकरोच पार्टी को टक्कर देने अब आई ‘ओगी जनता पार्टी’, इसका मैनिफेस्टो है बिल्कुल अलग!

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद अब ‘ओगी जनता पार्टी’ तेजी से वायरल हो रही है. यह नई मीम पार्टी खुद को किसी भी राजनीतिक दल से अलग बताती है और CJP पर राजनीतिक कनेक्शन होने का आरोप लगा रही है.

Advertisement
क नई ‘पार्टी’ तेजी से वायरल हो रही है--ओगी जनता पार्टी- (Photo: ITG) क नई ‘पार्टी’ तेजी से वायरल हो रही है--ओगी जनता पार्टी- (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘पार्टी’ बनाने का नया ट्रेंड चल रहा है. इस वक्त ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सबसे ज्यादा चर्चा में है. पार्टी बनने के कुछ ही दिनों में इसके फॉलोअर्स करीब 21.5 मिलियन यानी 2.15 करोड़ तक पहुंच गए, जिसने सोशल मीडिया पर कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के फॉलोअर्स को भी पीछे छोड़ दिया. इसके मेनिफेस्टो और पोस्ट्स को लेकर भी इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है.अब इसी बीच एक नई ‘पार्टी’ तेजी से वायरल हो रही है- ‘ओगी जनता पार्टी’ यानी OJP.

Advertisement

जहां कॉकरोच जनता पार्टी बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और सिस्टम पर व्यंग्य को लेकर वायरल हुई थी, वहीं अब OJP खुद को उसका विरोधी बता रही है. यह पूरा ट्रेंड मशहूर कार्टून शो ‘ओगी एंड द कॉकरोचेस’ से प्रेरित माना जा रहा है.

कैसे शुरू हुई ओगी जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल होने के कुछ दिन बाद ही इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ओगी जनता पार्टी के पोस्ट दिखने लगे. इस ग्रुप का दावा है कि वह CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनकी कथित राजनीतिक कनेक्शन को एक्सपोज कर रहा है.

OJP ने सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके के पुराने पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने 2024 में पूर्व दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को धन्यवाद कहा था. OJP का आरोप है कि CJP खुद को न्यूट्रल बताती है, लेकिन उसके तार आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं.

Advertisement

‘हर तरह के कॉकरोच खत्म करेंगे’

ओगी जनता पार्टी की वेबसाइट पर लिखा गया उनका मोटो भी खूब वायरल हो रहा है-Any roach. Any size. Any species. Dead.  यानी हर तरह के कॉकरोच को खत्म करना उनका मिशन है. सोशल मीडिया पर लोग इसे मजेदार राजनीतिक सटायर और मीम कल्चर का हिस्सा बता रहे हैं.

स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें शेयर कर उठाए सवाल

OJP ने एक पोस्ट में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों का मोंटाज शेयर करते हुए लिखा कि जिस देश को तलवारों और बलिदानों से आजादी मिली, वहां आज युवा खुद को ‘कॉकरोच’ कहकर ट्रेंड बना रहे हैं. ग्रुप ने इसे बेरोजगारी और युवाओं की निराशा से जोड़ने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, मैनिफेस्टो पढ़ लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है

जानवरों के लिए मेनिफेस्टो भी जारी

एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ ओगी जनता पार्टी का मेनिफेस्टो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.इस वायरल ‘पार्टी’ ने मजेदार अंदाज में 6-पॉइंट एनिमल वेलफेयर मेनिफेस्टो जारी किया है. इसमें सड़क के जानवरों के लिए फ्री हेल्थकेयर, ज्यादा शेल्टर्स, रोजाना फीडिंग और अडॉप्शन कैंपेन चलाने जैसे वादे किए गए हैं. पोस्टर में ओगी को सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर जानवरों के साथ दिखाया गया है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘मीम वॉर’

अब सोशल मीडिया पर CJP और OJP के समर्थकों के बीच मीम्स और पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक और इंटरनेट एंटरटेनमेंट मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे राजनीतिक एजेंडा से जोड़कर देख रहे हैं.OJP अपने बायो में खुद को किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन प्राप्त नहीं बताती है. साथ ही दावा करती है कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं है.

फिलहाल इतना जरूर साफ है कि सोशल मीडिया पर राजनीति अब सिर्फ भाषणों और बहसों तक सीमित नहीं रही. अब कार्टून कैरेक्टर्स, मीम्स और वायरल ट्रेंड भी इंटरनेट की नई 'राजनीति' बन चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement