हर महीने अकेले Disney World घूमने जाती है ये महिला, वजह जान लोग हैरान

न्यूयॉर्क की तेज रफ्तार जिंदगी से राहत पाने के लिए एक महिला हर महीने अकेले डिज्नी वर्ल्ड घूमने जाती है. सोशल मीडिया पर उसकी यह अनोखी कहानी अब तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
सिडनी ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो स्थित डिज्नी वर्ल्ड जाने का सिलसिला शुरू किया सिडनी ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो स्थित डिज्नी वर्ल्ड जाने का सिलसिला शुरू किया (Photo: Insta/@syd_sends_you) सिडनी ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो स्थित डिज्नी वर्ल्ड जाने का सिलसिला शुरू किया सिडनी ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो स्थित डिज्नी वर्ल्ड जाने का सिलसिला शुरू किया (Photo: Insta/@syd_sends_you)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

न्यूयॉर्क की तेज रफ्तार जिंदगी से राहत पाने के लिए एक महिला हर महीने अकेले डिज्नी वर्ल्ड घूमने जाती है. सोशल मीडिया पर उसकी यह अनोखी कहानी अब तेजी से वायरल हो रही है.

सिडनी स्टिनर नाम की यह महिला मूल रूप से पेनसिल्वेनिया की रहने वाली हैं और फिलहाल न्यूयॉर्क में काम करती हैं. साल 2026 की शुरुआत से उन्होंने हर महीने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो स्थित डिज्नी वर्ल्ड जाने का सिलसिला शुरू किया. वह अपनी इन यात्राओं के वीडियो और अनुभव सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

सिडनी ने बताया कि पिछले साल उन्होंने पहली बार अकेले डिज्नी की डे ट्रिप की थी. उन्हें यह अनुभव इतना अच्छा लगा कि धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया. अब वह हर महीने एक दिन सिर्फ अपने लिए निकालती हैं और डिज्नी वर्ल्ड पहुंच जाती हैं.

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में काम और जिंदगी दोनों बहुत तेज और तनाव भरे हैं. ऐसे में इंसान को उन चीजों के लिए समय निकालना चाहिए, जो उसे सच्ची खुशी दें. सिडनी के मुताबिक डिज्नी वर्ल्ड हमेशा से उनकी 'हैप्पी प्लेस' रही है.

देखें वायरल वीडियो

वह हर महीने यह ट्रिप दोहराती हैं

हालांकि यह सफर आसान नहीं होता. सिडनी को कई बार सुबह 3 या 4 बजे उठना पड़ता है ताकि वह न्यूयॉर्क से सबसे पहली फ्लाइट पकड़ सकें और सुबह करीब 9 बजे तक ऑरलैंडो पहुंच जाएं. वहां पूरा दिन बिताने के बाद वह रात की आखिरी फ्लाइट लेकर वापस घर लौटती हैं.

Advertisement

इतनी भागदौड़ और थकान के बावजूद सिडनी का कहना है कि जब वह घर लौटती हैं तो खुद को पहले से ज्यादा खुश महसूस करती हैं. यही वजह है कि वह हर महीने यह ट्रिप दोहराती हैं.

बार-बार डिज्नी वर्ल्ड जाने की वजह से अब सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात ऐसे लोगों से भी हुई है, जिन्हें डिज्नी उतना ही पसंद है जितना उन्हें. उन्होंने यह भी बताया कि लगातार ट्रैवल करने के दौरान उन्होंने खर्च बचाने के तरीके भी सीख लिए हैं. वह सस्ती राउंड ट्रिप फ्लाइट्स ढूंढती हैं और एनुअल पास का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उनका खर्च कम हो जाता है.

सोशल मीडिया पर लोग सिडनी की इस कहानी को काफी प्रेरणादायक बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जिंदगी की भागदौड़ के बीच अपने लिए समय निकालना भी बेहद जरूरी है, और सिडनी ने यही करना सीख लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement