बाथरोब और सिर पर तौलिया... मेट्रो में महिला का VIDEO वायरल, रियल या प्रमोशनल?

मेट्रो में बाथरोब, सिर पर तौलिया और आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगाए बैठी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.आइये जानते हैं इस वीडियो की सच क्या है.

Advertisement
इस वायरल वीडियो को लेकर उठ रहे हैं सवाल (Photo:Insta/@HaramiParindey) इस वायरल वीडियो को लेकर उठ रहे हैं सवाल (Photo:Insta/@HaramiParindey)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

मेट्रो में बैठी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बाथरोब पहने, सिर पर तौलिया लपेटे और आंखों के नीचे अंडर-आई पैच लगाए नजर आती है. उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है, जैसे उसने मेट्रो को ही स्पा बना लिया हो. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "क्या ये सीधे नहाकर मेट्रो में आ गई?"

Advertisement

आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

सोशल मीडिया पर इसे दिल्ली मेट्रो का बताकर शेयर किया जा रहा है. दिल्ली मेट्रो में इससे पहले भी यात्रियों के अलग-अलग और अजीबोगरीब अंदाज के वीडियो वायरल हो चुके हैं. साल 2023 में बिकिनी पहनकर मेट्रो में सफर करती एक लड़की का वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था. ऐसे में कई यूजर्स इस नए वीडियो को भी उसी तरह का पब्लिक स्टंट मान रहे हैं.

हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर कहानी कुछ और नजर आती है. मेट्रो के अंदर लगी स्क्रीन पर 'Motilal Oswal Malad West' लिखा दिखाई देता है. इससे वीडियो के मुंबई मेट्रो की Yellow Line से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है, न कि दिल्ली मेट्रो से.
 

पहले देखें वीडियो

क्या ये प्रमोशनल वीडियो था?

Advertisement

अब सबसे बड़ा सवाल वीडियो की असल पृष्ठभूमि को लेकर है. इसके बैकग्राउंड ऑडियो और पूरे सेटअप को देखते हुए इसे किसी ब्रांड के प्रमोशनल कंटेंट से जोड़कर भी देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे प्रमोशनल वीडियो बता रहे हैं.

हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि महिला का यह अंदाज किसी ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा था.

मेट्रो में अनोखे पहनावे और यात्रियों के अतरंगी अंदाज वाले वीडियो पहले भी वायरल होते रहे हैं. लेकिन इस मामले में खास बात यह है कि वीडियो की लोकेशन को लेकर ही अलग-अलग दावे हैं और इसके पीछे किसी प्रमोशनल एक्टिविटी की संभावना भी जताई जा रही है.

फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिला ने जानबूझकर रील या प्रमोशनल वीडियो के लिए ऐसा किया था या यह वास्तविक घटना थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »