पाकिस्तान में 'अंधे' बनकर भीख मांग रहे थे मिया-बीवी, पोल खुली तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है. लाहौर की व्यस्त लिबर्टी मार्केट में एक पति-पत्नी खुद को अंधा बताकर लोगों से भीख मांग रहे थे. काला चश्मा, धीमी चाल और बेबस अंदाज सब कुछ इतना असली लग रहा था कि राहगीर भी आसानी से उनकी बातों में आ जाते थे.

Advertisement
पुलिस का कहना है कि यह मामला पेशेवर भीख मांगने वालों से जुड़ा हो सकता है \ (Photo:AP and geo tv) पुलिस का कहना है कि यह मामला पेशेवर भीख मांगने वालों से जुड़ा हो सकता है \ (Photo:AP and geo tv)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

पाकिस्तान में भीख मांगने से जुड़े मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार दूसरे देशों ने भी इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब ने पाकिस्तान के भिखारियों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को वापस भेजा था. सोशल मीडिया पर भी ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें पाकिस्तान मूल के लोग भीख मांगते नजर आते हैं.

Advertisement

अब यह समस्या देश के भीतर भी गंभीर रूप लेती दिख रही है. इसी बीच लाहौर से एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया. लिबर्टी मार्केट इलाके में एक पति-पत्नी के ‘अंधे’ बनकर भीख मांगने का वीडियो वायरल हो गया.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 13 मार्च 2026 की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक दंपति को हिरासत में लिया. लोगों का कहना था कि दोनों अंधे होने का नाटक कर रहे थे और पिछले चार महीनों से उसी इलाके में भीख मांगकर लोगों को धोखा दे रहे थे.

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. जब दोनों को पकड़ा गया, तो जांच में सामने आया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने काला चश्मा पहनकर और खास अंदाज अपनाकर लोगों की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की थी.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

पुलिस को ऐसे पता चला

यह दंपति बाजार में आने-जाने वाले लोगों से भीख मांगता था और उनकी दया का फायदा उठाता था. हालांकि, उनके व्यवहार में असामान्यता देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी.

पुलिस का कहना है कि यह मामला पेशेवर भीख मांगने वालों से जुड़ा हो सकता है. लाहौर में ऐसे फर्जी मामलों के खिलाफ पहले से ही अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ले जाया गया.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से असली जरूरतमंदों को नुकसान होता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की.

पाकिस्तान में भीख मांगना एक कारोबार

दरअसल, पाकिस्तान में भीख मांगना अब कई जगहों पर एक संगठित गतिविधि का रूप ले चुका है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र से जुड़े लोग सालाना बड़ी रकम जुटाते हैं.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने मिडल ईस्ट देशों से भिखारियों के निर्वासन से जुड़ा डेटा साझा किया था. उन्होंने बताया था कि सऊदी अरब ने हजारों पाकिस्तानी भिखारियों को वापस भेजा है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि देश में लाखों लोग इस काम से जुड़े हैं और हर साल अरबों रुपये कमाते हैं, जिससे देश की छवि पर भी असर पड़ रहा है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »