'भारतीय हर जगह डांस क्यों करते हैं?’ सवाल पूछना पड़ा भारी, लोगों ने कर दी बोलती बंद

न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में साड़ी पहनकर डांस करती एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ यूजर्स इसे 'क्रिंज' कंटेंट बताकर भारतीयों की छवि से जोड़ रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि टाइम्स स्क्वायर खुद स्ट्रीट परफॉर्मेंस और मनोरंजन के लिए जाना जाता है, इसलिए सिर्फ भारतीयों को निशाना बनाना गलत है.

Advertisement
कुछ लोगों ने इसे 'क्रिंज कंटेंट' बताया (Photo:X/@TyrantOppressor) कुछ लोगों ने इसे 'क्रिंज कंटेंट' बताया (Photo:X/@TyrantOppressor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर की पहचान दुनिया के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो को 8 जून 2026 को X यूजर @TyrantOppressor ने शेयर किया था, जिसके बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं.

Advertisement

वीडियो में महिला रात के समय टाइम्स स्क्वायर की जगमगाती स्क्रीन और भारी भीड़ के बीच डांस करती दिखाई देती हैं. आसपास मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, जबकि महिला कैमरे के सामने परफॉर्म कर रही हैं.

हालांकि वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन को लेकर हो रही है. पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा-क्या कोई मुझे समझा सकता है कि विदेश में किसी भी भीड़भाड़ वाली जगह पर पहुंचते ही भारतीयों को डांस करने की यह अजीब आदत क्यों होती है? मैं इससे परेशान हो चुका हूं.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए. कुछ लोगों ने इसे 'क्रिंज कंटेंट' बताते हुए कहा कि विदेशों में ऐसे वीडियो भारतीय पर्यटकों की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि टाइम्स स्क्वायर खुद स्ट्रीट परफॉर्मेंस और मनोरंजन के लिए मशहूर जगह है, जहां दुनिया भर के लोग डांस, म्यूजिक और दूसरे एक्ट करते नजर आते हैं.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

एक यूजर ने लिखा-जब दूसरे देशों के लोग वहां डांस करते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन भारतीयों के साथ ही समस्या क्यों होती है?

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया-टाइम्स स्क्वायर मस्ती और मनोरंजन के लिए मशहूर जगह है. अगर कोई महिला वहां खुलकर आनंद ले रही है तो इसमें गलत क्या है? भले ही कुछ लोगों को यह थोड़ा अटपटा या 'क्रिंज' लगे, लेकिन इसके आधार पर पूरे भारतीय समुदाय पर सवाल उठाने की क्या जरूरत है?

एक अन्य यूजर ने लिखा-समस्या सिर्फ तब दिखाई देती है जब ऐसा कोई भारतीय करता है, और सबसे ज्यादा नाराज भी भारतीय ही होते हैं. दुनिया भर में लाखों वीडियो हैं, जिनमें अलग-अलग देशों और समुदायों के लोग सार्वजनिक जगहों पर रील्स बनाते नजर आते हैं. फिर भारतीयों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है?"

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब टाइम्स स्क्वायर में भारतीयों के डांस वीडियो चर्चा में आए हों. पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड गानों पर डांस करते भारतीय पर्यटकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. हर बार ऐसे वीडियो संस्कृति, सार्वजनिक व्यवहार और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को लेकर नई बहस छेड़ देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »