24 लाख, 60 लाख, 90 लाख… IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट सुन चौंके यूजर्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के करोड़ों और लाखों के पैकेज देखकर लोग हैरान रह गए. भारत में जहां आम लोगों की औसत प्रति व्यक्ति मासिक आय करीब 17 हजार से 18 हजार रुपये मानी जाती है, वहां इतनी बड़ी सैलरी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है.

Advertisement
भारत जैसे देश में, जहां औसत मासिक आय अब भी सीमित मानी जाती है (Photo: Insta/@bhavaydeshwal) भारत जैसे देश में, जहां औसत मासिक आय अब भी सीमित मानी जाती है (Photo: Insta/@bhavaydeshwal)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

भारत में अगर किसी संस्थान का सबसे ज्यादा क्रेज है, तो वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT है. भारत में IIT में एडमिशन सिर्फ एक कॉलेज में दाखिला नहीं माना जाता, बल्कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए यह सपना, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद होती है. हर साल लाखों छात्र जेईई जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में दिन-रात मेहनत करते हैं. देशभर में हजारों कोचिंग संस्थान सिर्फ इसी सपने के दम पर चल रहे हैं.

Advertisement

IIT का नाम आते ही लोगों के दिमाग में एक और चीज सबसे पहले आती है-करोड़ों और लाखों के पैकेज. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जब भी किसी IIT स्टूडेंट की सैलरी या प्लेसमेंट से जुड़ा वीडियो आता है, वह तेजी से वायरल हो जाता है.

90 लाख का पैकेज!

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. भावे देसवाल नाम के एक छात्र, जो IIT दिल्ली से जुड़े हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कैंपस प्लेसमेंट को लेकर वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने छात्रों से उनके पैकेज के बारे में पूछा. किसी ने 24 लाख रुपये सालाना बताया, किसी ने 60 लाख, तो किसी का पैकेज 90 लाख रुपये तक पहुंचा हुआ था.

भारत जैसे देश में, जहां औसत मासिक आय अब भी सीमित मानी जाती है, वहां इतनी बड़ी सैलरी लोगों को हैरान कर रही है. यही कारण है कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. कई यूजर्स इस बात पर चर्चा करने लगे कि आखिर IIT के छात्रों को इतने बड़े पैकेज कैसे मिल जाते हैं.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

वीडियो के कैप्शन में भावे ने लिखा कि इसमें इलेक्ट्रिकल से लेकर बायोटेक तक हर ब्रांच के छात्रों के पैकेज शामिल हैं. उन्होंने दावा किया कि औसतन छात्र कम से कम 1.5 लाख प्रति महीने कमा रहे हैं. इसमें एवरेज, एबव एवरेज और बाकी सभी तरह के स्टूडेंट्स शामिल हैं.

वीडियो को 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिले और सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. हालांकि लोगों की दिलचस्पी सिर्फ पैकेज में नहीं थी, बल्कि उसके पीछे की मेहनत को लेकर भी चर्चा हुई.

भारत के हर इंजीनियरिंग छात्र को ऐसा मौका मिले!

एक यूजर ने लिखा कि हम सिर्फ लाखों का पैकेज देखकर हैरान हो जाते हैं, लेकिन उसके पीछे कितनी रातों की मेहनत और संघर्ष छिपा होता है, इसका अंदाजा कम लोगों को है.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि काश भारत के हर इंजीनियरिंग छात्र को ऐसा मौका और पैकेज मिलता, तो शायद इतने युवा नौकरी के लिए भटकते नहीं.

कुछ लोगों को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि किसी फ्रेशर को 90 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है. वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि IIT तक पहुंचना जितना मुश्किल है, वहां टिके रहना और इतनी बड़ी कंपनियों तक पहुंचना उससे भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है.

Advertisement

दरअसल, IIT का आकर्षण सिर्फ बड़ी सैलरी तक सीमित नहीं है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलता है. यही वजह है कि आज भी लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए IIT सिर्फ एक कॉलेज नहीं, बल्कि जिंदगी बदल देने वाला सपना बना हुआ है.

(नोट - ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है. aajtak.in वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »