दिल्ली के धौला कुआं फ्लाईओवर पर चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार कैमरे में कैद हुआ है. फिलहाल आग लगने की वजह और किसी के हताहत होने की जानकारी का इंतजार है.