भारत में किसी सब्जीमंडी जाएं, आलू, प्याज, परवर साथ लें और जब सब्जीवाला ये सब सामान पैक कर रहा हैतो उससे आप कह देते हैं कि भाई थोड़ा सा मिर्चा भी डाल दें. और वो डाल भी देता है. और इसकी कीमत भी नहीं लेता. ये उदाहरण इसलिए दे रहा हूं कि इससे अंदाजा लग जाए भारत में मिर्च की कितनी इफराती है. लेकिन अमेरिका में इसी मिर्ची की कीमत जानकर लोग हैरान हैं.
वीडियो में वो कहती हैं कि अमेरिका में मिर्ची खरीदना सोना -चांदी खरीदने जैसा है. यहां भारतीय रूपये 3500 की एक किलो मिर्ची मिलती है. फिर वो एक मिर्ची का पैकेट दिखाती है, जिसकी कीमत 400 बताती हैं. मिर्ची का पैकेट का वजन 114 ग्राम हैं, वो बताती हैं कि इस पैकेट 12, 13 मिर्ची है. फिर वो कहती हैं भारत में सब्जीवाले को इतनी मिर्ची फ्री में डाल देते हैं.
भारत में आमतौर पर हरी मिर्च रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के साथ खरीदी जाती है. ऐसे में अमेरिका में इसकी कीमत देखकर कई भारतीय यूजर्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपने-अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि भारत में 20 रुपये में 250 ग्राम तक हरी मिर्च मिल जाती है. वहीं एक अन्य यूजर का कहना था कि अमेरिका में लोगों की कमाई भी ज्यादा होती है, इसलिए सिर्फ भारतीय रुपये में कीमत कन्वर्ट करके तुलना करना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता.
यह भी पढ़ें: भारत और नॉर्वे के बच्चों की परवरिश में क्या है फर्क? वायरल पोस्ट में जानिए
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में महिला को भारत वापस आने की सलाह दी तो किसी ने कहा कि अगली बार मिर्च भारत से ही लेकर जाना. इस तरह वीडियो के कमेंट सेक्शन में महंगाई और दोनों देशों की कमाई को लेकर बहस छिड़ गई.
देखें वीडियो
भारत और अमेरिका की कीमतों में इतना अंतर क्यों?
भारत में हरी मिर्च की कीमत शहर, मौसम और उपलब्धता के हिसाब से बदलती रहती है. वहीं अमेरिका में भी अलग-अलग शहरों और स्टोर्स में इसकी कीमत अलग हो सकती है. खासतौर पर भारतीय और एशियाई खाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें अमेरिका में तुलनात्मक रूप से महंगी मिल सकती हैं.
अमेरिका में हरी मिर्च महंगी दिखने के कई कारण हो सकते हैं. यह कहना सही नहीं होगा कि वहां मिर्च पैदा नहीं होती. अमेरिका में मिर्च का उत्पादन होता है, लेकिन भारत की तुलना में कीमत ज्यादा होने के पीछे खेती और मजदूरी की अधिक लागत, पैकिंग-ट्रांसपोर्ट, स्टोर का मार्जिन और कुछ किस्मों का आयात जैसे कारण हो सकते हैं.
साथ ही, अमेरिका में किसी चीज की डॉलर वाली कीमत को सीधे रुपये में बदलने पर वह भारतीयों को बहुत महंगी लग सकती है. सही तुलना के लिए वहां की औसत आय और परचेसिंग पॉवर को भी ध्यान में रखना चाहिए. अलग-अलग शहरों और स्टोर्स में हरी मिर्च की कीमत काफी अलग हो सकती है.
aajtak.in