चलती ट्रेन के नीचे कूद पड़ा पिता, ऐसे बचाई बच्चे की जान, वीडियो वायरल

बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपने बच्चे को बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे खुद को ढाल बना लिया. बच्चा अचानक पटरियों पर गिर गया था, तभी पिता तुरंत कूदे और उसे अपने शरीर के नीचे सुरक्षित कर लिया.

Advertisement
सनसाइन नाम के यूजर ने लिखा- दुर्घटना का शिकार होने वाले प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ( Photo: X/ officialhumansofbombay) सनसाइन नाम के यूजर ने लिखा- दुर्घटना का शिकार होने वाले प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ( Photo: X/ officialhumansofbombay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

बांग्लादेश का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है और हर कोई उस पिता की बहादुरी की तारीफ कर रहा है. यह घटना एक व्यस्त रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है, जहां रोज की तरह लोगों की भीड़ मौजूद थी. उसी दौरान एक छोटा बच्चा खेलते-खेलते अचानक प्लेटफॉर्म से फिसलकर सीधे नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास खड़े लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. तभी दूर से तेज रफ्तार में एक ट्रेन प्लेटफॉर्म की ओर आती दिखाई दे रही थी. जैसे-जैसे ट्रेन करीब आती गई, वहां मौजूद लोगों की घबराहट बढ़ने लगी. कुछ लोग चिल्लाने लगे, लेकिन किसी के पास इतना समय नहीं था कि तुरंत नीचे उतरकर बच्चे को बचा सके.

Advertisement

चमत्कार से कम नहीं था दोनों का सुरक्षित बचना
जैसे ही पिता ने अपने बच्चे को पटरियों पर गिरते देखा, उन्होंने बिना एक पल गंवाए बड़ा फैसला लिया. वह तुरंत ट्रैक पर कूद गए और अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे अपने शरीर के नीचे छिपा लिया. तभी ट्रेन वहां से गुजरने लगी. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि ट्रेन के कई डिब्बे उनके ऊपर से गुजरते हैं, और यह सीन देखकर आसपास खड़े लोग डर के मारे कुछ भी नहीं कर पाए. सबकी सांसें थम गई थीं, क्योंकि यह हादसा बेहद खतरनाक था और किसी की भी जान जा सकती थी. लेकिन जब ट्रेन गुजर गई, तो जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया. पिता और बच्चा दोनों ही सुरक्षित थे और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े.

Advertisement

लोगों ने पिता को बताया असली हीरो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उस पिता की हिम्मत और सूझबूझ की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें असली हीरो बताया है, क्योंकि उन्होंने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी. हालांकि, इस घटना से जुड़े लोगों की पहचान और सही स्थान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो यह जरूर दिखाता है कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. यह घटना जहां एक तरफ डरावनी है, वहीं दूसरी तरफ एक पिता के प्यार और साहस की मिसाल भी पेश करती है.

सनसाइन नाम के यूजर ने लिखा- दुर्घटना का शिकार होने वाले प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सार्वजनिक रूप से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि वे एक सबक बनें. उनसे पूछताछ की जानी चाहिए और बच्चे की जान को खतरे में डालने के लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए. ब्रूनो बुलेटिन ने लिखा- यह अविश्वसनीय सूझबूझ का उदाहरण है. अधिकांश लोग डर से जम जाते, लेकिन एक पिता का अपने बच्चे को ट्रेन के ऊपर से गुजरते समय बचाने का सहज प्रयास ही असली नायक की परिभाषा है. दोनों का बाल-बाल बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. मानवता का यही उत्कृष्ट उदाहरण है. एक यूजर ने लिखा-एक सफल क्षण, जो एक दुखद घटना को समाप्त करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement