17 करोड़ रुपये में बिकी नंबर प्लेट... ये था वो नंबर, जिसके लिए लगी बोली!

दुबई में नंबर प्लेट्स की नीलामी हुई है, जिसमें करीब 1 अरब के नंबर बिके हैं. इनमें एक नंबर की कीमत 17 करोड़ रुपये लगी है.

Advertisement
दुबई में 1 अरब के व्हीकल नंबर बिके हैं. (Photo: AI Generated) दुबई में 1 अरब के व्हीकल नंबर बिके हैं. (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

ये तो आपने सुना होगा कि कुछ गाड़ियों के नंबर बहुत महंगे दामों में बिकते हैं. कई बार तो लोग इनके लिए लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, क्योंकि उन्हें लग्जरी नंबर चाहिए होता है. लेकिन, दुबई में एक शख्स ने अपने मनपसंद नंबर खरीदने के लिए 1-2 लाख रुपये नहीं, बल्कि 17 करोड़ से भी ज्यादा पैसे दिए हैं. जी हां, एक नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं. ये बात है दुबई में हुई 121वीं नंबर प्लेट नीलामी की, जहां अरबों रुपये के नंबर बेचे गए. 

Advertisement

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में दुबई में कार के लिए खास नंबर प्लेट हासिल करने के शौकीन लोगों के लिए नीलामी करवाई गई थी. ये सड़क और परिवहन प्राधिकरण की ओर से आयोजित की गई थी, जिसमें खास नंबर प्लेट्स की जमकर बोली लगी. इस नीलामी से कुल 65.721 मिलियन दिरहम की बोली लगी. अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो यहां 170 करोड़ की बोली लगी. 

अगर सबसे महंगी नंबर प्लेट की बात करें तो एक CC44 नंबर की प्लेट 6.72 मिलियन दिरहम यानी 17 करोड़ रुपये में बिकी. हाल ही में आयोजित हुई इस नीलामी में दो अंकों वाली नंबर प्लेटों की खास मांग देखने को मिली. BB18 नंबर प्लेट 6.62 मिलियन दिरहम में बिकी, जबकि BB80 के लिए 5.9 मिलियन दिरहम की बोली लगी. वहीं, BB117 नंबर प्लेट 1.016 मिलियन दिरहम में बेची गई. यानी 10 करोड़ रुपये में कई नंबरों की बोली लगी. 

Advertisement

60 खास नंबर प्लेटों की लगी बोली

यह नीलामी दुबई के हिल्टन दुबई अल हबतूर सिटी में आयोजित की गई थी. इसमें दो, तीन, चार और पांच अंकों के कॉम्बिनेशन वाली 60 खास नंबर प्लेटें नीलामी के लिए रखी गई थीं. इन नंबर प्लेटों में AA, BB, CC, H, U, V, W, X, Y और Z कोड शामिल थे. 

ये नीलामी सभी के लिए खुली थी, लेकिन इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को 25,000 दिरहम की सिक्योरिटी जमा करनी थी और कुछ फीस देकर इसमें हिस्सा लेना था. दुबई में हर साल इस नीलामी का आयोजन होता है, जिसमें लोग अपने नंबर बेचते हैं और कई लोग करोड़ों खर्च कर लग्जरी नंबर लेते हैं. साल 2025 में भी ये नीलामी हुई थी, जिसमें आरटीए ने कुल 109 मिलियन दिरहम के नंबर बेचे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »