रोड सेफ्टी पर चीन ने बनाया भड़काऊ Video, इंडियन गाने पर नाचते दिखे चीनी लोग, किया डिलीट

चीन की सरकार ने सड़क सुरक्षा पर एक वीडियो बनाया, जिसमें चीनी लोग हिंदी गाने पर नाचते दिख रहे हैं. इस वीडियो को इंटरनेट पर आलोचना होने के बाद डिलीट किया गया है.

Advertisement
चीन के इस वीडियो पर भड़के लोग (तस्वीर- ट्विटर) चीन के इस वीडियो पर भड़के लोग (तस्वीर- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

दुनिया में चीन को छोड़कर शायद ही कोई ऐसा देश हो, जो अपनी कला या कलाकारों का इस्तेमाल घटिया मंसूबों को पूरा करने के लिए करता है. इस देश ने एक बार फिर ऐसी ही कायराना हरकत को अंजाम दिया है. जिसके चलते उसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. चीन को अपने कदम अब वापस लेने पड़े हैं. दरअसल चीनी सरकार ने रोड सेफ्टी पर बनाए गए एक वीडियो को डिलीट कर दिया है.

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में एनिमेट किए गए ब्राउन चीनी लोग दिखे. जो सिंगर दलेर मेहंदी के 'तुनक तुनक तुन' गाने के पैरोडी वर्जन पर डांस कर रहे हैं. वीडियो में पुरुषों ने पगड़ी पहनी हुई हैं, जबकि कई महिलाएं भी उनके साथ हैं. उन्होंने मांग टीका, नथनी और लहंगे पहन रखे हैं. इस वीडियो को लोगों ने 'रेसिस्ट' बताया है. वीडियो को चीनी इन्फ्लुएंसर हाओ गी गी ने बनाया. 

क्या बोल रहे हैं लोग?

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मांजू बातुरु नामक अकाउंट से शेयर किया है. इस यूजर ने बताया कि चीन की पुलिस ने अपने ऑनलाइन वीबो अकाउंट पर इसे शेयर किया था. जिसमें पुरुष हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट्स के साथ हैं. यूजर ने इस पर असहमति जताते हुए कहा कि चीनी सरकार चीनी पब्लिक को शिक्षित करने के लिए तुनक तुनक तुन का इस्तेमाल कर रही है.

Advertisement

इस वीडियो को अभी तक 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'कम से कम कहीं तो चीनी लोग सामान्य दिख रहे हैं.'  एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह जानकर अच्छा लगा कि चीन में लोग हंसते भी हैं. चीन ने अभी अभी एक काम किया है, जो अभी अभी हुआ है.' कुछ लोगों ने इस वीडियो एड की तुलना मीम्स से की है, तो कुछ ने चीनी लोगों को अश्लील गालियां दीं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »