'सोनम गुप्‍ता' को ये कैफे देगा फ्री बियर!

सोनम गुप्‍ता इंटरनेट पर नया सेंसेशन है. हर कोई उसके बारे में ही बात कर रहा है. अब देश की सबसे बड़ी बियर कैफे चेन ने कहा है कि जिसका नाम भी सोनम गुप्‍ता होगा, वे उसे फ्री में बियर देंगे.

Advertisement
सोनम गुप्‍ता को मिलेगी फ्री बियर सोनम गुप्‍ता को मिलेगी फ्री बियर

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 17 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से #sonamguptabewafahai ट्रेंड कर रहा है. लोग धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं कि सोनम गुप्‍ता बेवफा है या नहीं.

लोगों के लिए ये एक फन्‍ा है लेकिन इन सबके बीच एक बियर कैफे चेन ने अनोखा ऑफर दिया है. इस कैफे ने कहा है कि हमारे पास सोनम गुप्‍ता नाम की जितनी भी लड़कियां या महिलाएं आएंगी, हम उन्‍हें फ्री में बियर देंगे.

Advertisement

कैसे हुई शुरुआत
कुछ साल पहले किसी ने 10 रुपए के नोट पर लिख दिया था, 'सनम गुप्‍ता बेवफा है'. फिर ऐसे कई नोट दिखने लगे. इस साल अगस्‍त में इस तरह के नोट इंटरनेट में हर ओर छा गए. हद तो तब हो गई जब किसी ने 2,000 रुपए के नए नोट पर यही लिखकर उसे इंटरनेट पर डाल दिया.फिर क्‍या था, हर तरफ सोनम गुप्‍ता की ही बातें होने लगीं. सबने अपने-अपने तरीके से बताना शुरू किया कि सोनम गुप्‍ता बेवफा है या नहीं.


किसने दिया ऑफर
भारत की सबसे बड़ी बियर चेन The Beer Cafe ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए कह दिया है कि सोनम गुप्‍ता नाम की जो लड़की इनके कैफे में आएगी उसे वे फ्री में बियर देंगे.


बुधवार को एक ट्वीट कर इन्‍होंने कहा, 'हर कहानी के दो भाग होते हैं और अब हम एक ठंडी बियर के साथ सोनम गुप्‍ता की कहानी को सुनना चाहेंगे.'

Advertisement

यह कैफे 17 देशों की 50 तरीकों की बियर परोसता और सोनम गुप्‍ता का आईडी दिखाकर सोनम गुप्‍ता यहां से किसी भी ब्रांड की फ्री बियर ले सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement