बटर चिकन स्टफ्ड इडली वायरल... लोग बोले - इसे 20 साल की जेल हो

सोशल मीडिया पर खाने-पीने के नए-नए एक्सपेरिमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी मोमोज के साथ अजीबोगरीब प्रयोग होता है, तो कभी डोसा में ऐसे आइटम भर दिए जाते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं.

Advertisement
इडली के साथ एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (Photo - X/@yougotvansh) इडली के साथ एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (Photo - X/@yougotvansh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

इन दिनों एक फूड एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें साउथ इंडियन डिश इडली के अंदर बटर चिकन भर दिया गया है. इस अनोखी डिश को देखकर कुछ लोग भड़क गए हैं. एक यूजर ने तो मजाक में लिख दिया कि इसे बनाने वाले को कम से कम 20 साल की जेल होनी चाहिए.

दरअसल, फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विश ने बटर चिकन स्टफ्ड इडली पेश की है. इडली और बटर चिकन का यह कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. जब @yougotvansh नाम के एक यूजर ने इस डिश के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, तो लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

Advertisement

इडली के अंदर भर दिया बटर चिकन
इडली दक्षिण भारत की मशहूर डिश है. इसे चावल और दाल के बैटर को फर्मेंट करके भाप में पकाया जाता है. आमतौर पर इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है. यह हल्की, मुलायम और स्वाद में सादी होती है.

लेकिन स्विश ने इडली को एक नया ट्विस्ट देते हुए उसके अंदर बटर चिकन भर दिया. बटर चिकन वैसे तो उत्तर भारतीय खाने की लोकप्रिय डिश है, जिसमें मसालेदार ग्रेवी और चिकन का इस्तेमाल होता है. अब इन दोनों को मिलाकर तैयार की गई डिश ने खाने के शौकीनों के बीच बहस छेड़ दी है.

इस डिश पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजन ने स्विश को टैग किया और मजाकिया अंदाज में लिखा - कम से कम 20 साल की जेल. उनका यह कमेंट देखते ही देखते चर्चा में आ गया.

Advertisement

किसी ने कहा- इडली के साथ ऐसा मत करो!
बटर चिकन स्टफ्ड इडली को लेकर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई. कुछ लोगों को लगा कि पारंपरिक इडली के साथ इस तरह का प्रयोग करना ठीक नहीं है. एक यूजर ने इस पर तंज कसते हुए लिखा - चिल ब्रो, एग डोसा पहला पीड़ित था अब दूसरा ये है. यानी पहले अंडा डोसा इस तरह के एक्सपेरिमेंट का शिकार हुआ और अब इडली की बारी आ गई है.

एक अन्य यूजर ने इडली में बटर चिकन भरने के आइडिया पर आपत्ति जताते हुए लिखा - इसे जो नाम देना है दे दो, लेकिन इडली का इस्तेमाल मत करो. एक यूजर ने हैरानी जताते हुए मजाक में सजा सुनाते हुए लिखा - गोली मारकर सजा दी जानी चाहिए.

इन कमेंट्स से साफ है कि कुछ लोगों को यह फूड एक्सपेरिमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया. खासकर पारंपरिक खाने को पसंद करने वाले लोग इडली के इस नए रूप पर सवाल उठा रहे हैं.

कुछ लोगों को पसंद आया कॉम्बिनेशन
हालांकि, इस डिश को लेकर हर किसी की राय एक जैसी नहीं थी. कुछ यूजर्स ने इसका समर्थन भी किया. एक यूजर ने दावा किया कि उसने यह डिश चखी है और उसे इसका स्वाद पसंद आया. उसने लिखा -  इसका स्वाद वाकई अच्छा है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि स्टफ्ड इडली कोई नई चीज नहीं है. वहीं, एक अन्य यूजर ने इस फूड एक्सपेरिमेंट का बचाव करते हुए इसकी तुलना चिकन से भरे बाओ बन से की. 

Advertisement

बटर चिकन स्टफ्ड इडली को लेकर छिड़ी यह बहस एक बार फिर दिखाती है कि खाने के मामले में लोगों की पसंद कितनी अलग-अलग हो सकती है. कुछ लोगों के लिए पारंपरिक डिश का असली स्वाद और तरीका सबसे अहम होता है, जबकि कुछ लोग नए कॉम्बिनेशन आजमाने में दिलचस्पी रखते हैं.

यह भी पढ़ें: विदेश में कंडोम के पैकेट्स पर क्यों लिखी होती हैं ये अजीब लाइनें?

फिलहाल, इस डिश ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. कोई इसे खाने के साथ खिलवाड़ बता रहा है, तो किसी को यह नया प्रयोग पसंद आ रहा है. अब यह डिश स्वाद के मामले में कितनी सफल है, इसका फैसला तो इसे चखने वाले ही कर सकते हैं. लेकिन इतना जरूर है कि इडली और बटर चिकन के इस मेल ने इंटरनेट पर बहस जरूर छेड़ दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »