विदेश में कंडोम के पैकेट्स पर क्यों लिखी होती हैं ये अजीब लाइनें?

विदेशों में कुछ कंडोम के पैकेट ऐसे होते हैं, जिन पर अजीब लाइनें लिखीं होती है. इनमें से कुछ फनी होती हैं, तो कुछ डबल मीनिंग वाले तो कुछ पर अजीब लोगो बना होता है. ऐसे में जानते हैं कि कंडोम के पैकेट की ऐसी पैकेजिंग क्यों की जाती है?

Advertisement
विदेशों में कंडोम के पैकेट के ऊपर लिखे होते हैं अजीबोगरीब शब्द (Photo - Pexels) विदेशों में कंडोम के पैकेट के ऊपर लिखे होते हैं अजीबोगरीब शब्द (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

विदेश में कंडोम के पैकेट पर कई बार ऐसी अजीब, मजेदार या चौंकाने वाली लाइनें लिखी होती हैं, जिन्हें पढ़कर लोग हंसने लगते हैं. लेकिन इन लाइनों के पीछे सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि कानूनी चेतावनी, प्रोडक्ट की जानकारी और मार्केटिंग जैसे कारण भी हो सकते हैं.

कई देशों में कंडोम की पैकेजिंग पर इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां, गर्भधारण और यौन संक्रमण से बचाव की जानकारी तथा दूसरी जरूरी बातें लिखी जाती हैं. वहीं, कुछ ब्रांड ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए मजेदार स्लोगन या डबल मीनिंग वाली लाइनें भी इस्तेमाल करते हैं.

Advertisement

सभी विदेशी कंडोम पैकेट पर मजेदार या अजीब लाइनें नहीं होतीं. पैकेजिंग देश के नियमों, ब्रांड और मार्केटिंग कैंपेन के मुताबिक, बदलती है. कंडोम के पैकेट पर अजीब लाइनें लिखने का मकसद कभी ग्राहकों को हंसाना, कभी सुरक्षित तरीके से संबंध बनाने के बारे में जागरूक करना और कभी ब्रांड को दूसरों से अलग दिखाना होता है. वहीं, एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल संबंधी चेतावनियां सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं.

कंपनियां बेचती हैं कस्टमाइज्ड कंडोम
कंपनियां कस्टमाइज्ड कंडोम बेचती हैं, जिनके पैकेट पर ग्राहक अपनी पसंद का नाम, फोटो, लोगो या मजेदार लाइन लिखवा सकते हैं. इसलिए आपने जो अजीबोगरीब शब्दों और लाइनों वाले कंडोम पैकेट देखे हैं, उनमें से कुछ इसी तरह के कस्टमाइजेशन का नतीजा हो सकते हैं.

कई बार कई देशों में कंडोम बनाने वाली अलग- अलग कंपनियां खुद मजेदार स्लोगन, फिल्मी पैरोडी, डबल मीनिंग वाले नाम या खास मौकों के डिजाइन बनाती है. ग्राहक इनमें से चुनता है. वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियां ऐसी सुविधाएं भी देती हैं कि ग्राहक अपना नाम, फोटो, लोगो या मैसेज देकर पैकेट तैयार करवा सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया बजाता है तेज गाने तो किम जोंग आर्मी सुनाती है गैंडे की आवाज... बॉर्डर पर अजीब जंग!

कॉल्विन और किसी बैंग- बैंग जैसी कंपनियां कस्टमाइजेबल कंडोम पैकेट तैयार करने जैसी सुविधा देती है. इससे साफ हो गया है कि कुछ कंडोम पैकेट पर अजीब लाइनें किसी गलत प्रिंटिंग की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई ब्रांडिंग या ग्राहक की पसंद के कारण होती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »