खास 'मूमेंट्स' एंजॉय कर रहा था फुटबॉलर, तभी हुआ ऐसा और गर्लफ्रेंड की गई जान

Brazil का एक फुटबॉलर Dimas Candido de Oliveira Filho उस वक़्त सकते में आ गया जब अंतरंग पलों के दौरान उसकी गर्लफ्रेंड Livia Gabriele da Silva Matos को हार्ट अटैक आया. उसने आपातकालीन सेवाओं को फोन किया लेकिन लड़की को नहीं बचाया जा सका.

Advertisement
बॉयफ्रेंड के साथ अंतरंग पलों को एन्जॉय करती लड़की के साथ जो हुआ वो हैरान करने वाला है बॉयफ्रेंड के साथ अंतरंग पलों को एन्जॉय करती लड़की के साथ जो हुआ वो हैरान करने वाला है

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

ब्राजील के एक युवा फुटबॉल स्टार के साथ, अफेयर और निजी पलों को एन्जॉय करना एक 19 साल की लड़की को महंगा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि, Livia Gabriele da Silva Matos नाम की ये लड़की घटना के वक़्त युवा फुटबॉलर Dimas Candido de Oliveira Filho के फ्लैट में थी.

घटना की सूचना पाकर फ्लैट में पहुंचे पैरामेडिक्स ने जो जानकारी दी है वो हैरान करने वाली है. पैरामेडिक्स के मुताबिक 19 वर्षीय की इस लड़की को दिल का दौरा तो पड़ा ही था. साथ ही उसके निजी अंगों से भारी रक्तस्राव हो रहा था.

Advertisement

उन्होंने लड़की को सीपीआर दिया और एम्बुलेंस में डाल दिया, जहां उसे दूसरी बार कार्डियक अरेस्ट हुआ. लड़की जब साओ पाउलो में स्थानीय अस्पताल पहुंची, तो फिर उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसकी मृत्यु हो गई.

डॉक्टरों ने लड़की की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि लड़की की योनि से भारी मात्रा में खून का बहना उसकी मौत की एक अन्य बड़ी वजह है.

18 साल के Dimas, जो Corinthians Under 20 के लिए खेलते थे. ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि, वह कई महीनों से सोशल मीडिया पर Livia से बात कर रहे थे. और बीते दिनों ही लड़की से पहली बार व्यक्तिगत रूप से मिले.

डिमास ने ये भी बताया कि उसी रात वो लोग अपने 'अंतरंग पलों' को एन्जॉय कर रहे थे. उसी दौरान लड़की बेहोश हो गई. उसने तुरंत ही आपातकालीन सेवाओं को फोन किया और इसकी सूचना दी.

Advertisement

फुटबॉलर ने ये भी बताया कि घटना से पहले दोनों ने शराब या नशीली दवाओं का सेवन नहीं किया था और उस समय वे उनके फ्लैट में अकेले थे. बताया ये भी जा रहा है कि पुलिस जांच के हिस्से के रूप में लिविया के मेडिकल इतिहास पर गौर करेगी.

लिविया के विषय में जो जानकारी पुलिस को मिली है, उसके अनुसार वह एक नर्सिंग छात्रा और एक समर्पित कोरिंथियंस फैन थी. जो अपने परिवार के साथ रहती थी.

डिमास को कोरिंथियंस ने कोइम्बा स्पोर्ट्स से मिले लोन के बाद पिछले साल अप्रैल में डिमास ने कोरिंथियंस के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट किया था. 2013 में उसने इस क्लब के लिए 12 मैच खेले थे. मामले पर क्लब का कहना है कि, वह अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए उपलब्ध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement