'मैं प्रेग्नेंट हूं, काम पर नहीं आऊंगी', सुनते ही बॉस ने नौकरी से निकाला

एक महिला कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने प्रेग्नेंसी के बारे में बॉस को बता दिया और काम पर आने में असमर्थता जताई. बॉस के फैसले के खिलाफ महिला ने कंपनी के ऊपर कोर्ट केस कर दिया. अब कोर्ट ने कंपनी को महिला को 4 लाख 60 हजार रुपये हर्जाना देने का फैसला सुनाया है.

Advertisement
30 वर्षीय महिला को नौकरी से निकाला (Pic: Hedges-Staines/Fb) 30 वर्षीय महिला को नौकरी से निकाला (Pic: Hedges-Staines/Fb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद एक महिला को नौकरी से निकाल दिया गया. बॉस के इस फैसले के खिलाफ महिला कर्मचारी ने मुकदमा कर दिया. अब कोर्ट ने कंपनी को महिला को 4 लाख 60 हजार रुपये हर्जाना देने का फैसला सुनाया है.

द सन के मुताबिक, मामला ब्रिटेन का है, जहां 30 साल की हेजेज स्टेन्स एक प्राइवेट फर्म में जॉब करती थीं. उन्हें कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम पर रखा गया था. इसी बीच उन्होंने अपनी महिला बॉस को बताया को वो प्रेग्नेंट हैं. साथ ही हेजेज ने कहा कि वो काम पर नहीं आ  सकतीं. ये सुनते बॉस चेरिल फिनलेसन नाराज हो गईं. 

Advertisement

इसके कुछ समय बाद चेरिल ने हेजेज को नौकरी से निकाल दिया. बॉस ने कहा- 'हमने आपको केवल एक कॉन्ट्रैक्ट पर रखा है और अब आप मुझे बता रही हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं.' सिर्फ दो महीने बाद नौकरी से निकाल दिए जाने के खिलाफ हेजेज ने ट्रिब्यूनल कोर्ट में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया. 

2019 में हुई इस घटना को लेकर हाल ही में कोर्ट ने फैसला सुनाया है. ट्रिब्यूनल कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि हेजेज को एक कस्टमर के घर विजिट पर जाना था. लेकिन हेजेज ने अपनी प्रेग्नेंसी का हवाला देते हुए जाने से मना कर दिया. जब ये बात बॉस चेरिल को पता चली तो उनकी हेजेज से बहस हो गई. इसके बाद हेजेज को नौकरी से निकाल दिया गया. 

बॉस Cheryl Finlayson

कोर्ट में हेजेज ने इसे अपमान बताया और बॉस के व्यवहार को भेदभाव वाला बताया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने हेजेज के हक में फैसला सुनाया और कंपनी को 4 लाख 60 हजार रुपये हर्जाने के तौर पर देने का आदेश दिया.

Advertisement

हालांकि, कोर्ट ने हेजेज के प्रेग्नेंसी के कारण भेदभाव वाले दावे को खारिज कर दिया. भावनाओं को आहत करने, आर्थिक नुकसान पहुंचाने के दावे को सही माना. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »